होम›शिक्षा-करियर›लखनऊ में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्धाटन; CM योगी बोले- यूपी में 16.5 लाख कर्मी, 9.5 लाख हमने भरे
शिक्षा-करियर

लखनऊ में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्धाटन; CM योगी बोले- यूपी में 16.5 लाख कर्मी, 9.5 लाख हमने भरे

लखनऊ में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्धाटन; CM योगी बोले- यूपी में 16.5 लाख कर्मी, 9.5 लाख हमने भरे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान के 6वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने अंग प्रत्यारोपण केंद्र, 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड…

Hindustan के अनुसार14 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
लखनऊ में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्धाटन; CM योगी बोले- यूपी में 16.5 लाख कर्मी, 9.5 लाख हमने भरे

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्धाटन; CM योगी बोले- यूपी में 16.5 लाख कर्मी, 9.5 लाख हमने भरे

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान के 6वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने अंग प्रत्यारोपण केंद्र, 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड और एमआरआई समेत कई सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने डॉक्टरों से नई तकनीक व शोध अपनाने को कहा। योगी ने कहा कि साढ़े नौ साल में 9.5 लाख नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं।

लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान के 6वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होने स्थान में बनकर तैयार अंग प्रत्यारोपण केन्द्र और इमजरेंसी में नए 40 बेड के वार्ड समेत एमआरआई समेत कई सुविधाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों का तरीका और उनका असर बदल रहा है। लिहाजा इलाज करने वाले डॉक्टरों और संस्थानों को भी समय के साथ बदलना होगा। डॉक्टर बेहतर और असरदार इलाज के लिये दवाओं के साथ नई तकनीक और शोध पर भी ध्यान दें।

सीएम योगी ने डॉक्टरों को सम्मानित किया

सीएम ने कहा कोरोना में हमनें बेहतर इलाज और प्रबंधन किये। इसी तरह आगे भी बीमारी के बदलते रूप को समझकर इलाज की तैयारी करनी होगी। सीएम ने रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा और एनेस्थीसिया के डॉ. एसएस नाथ की पुस्तकों का विमोचन और उत्कृष्ट काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। हाल में विभिन्न पदों पर नियुक्ति पाए स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिये। समारोह में समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, डीएन डॉ. राजन भटनागर, सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह समेत अन्य मौजूद रहेंगे।

20 बेड से 1400 बेड का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित यह संस्थान आज 1400 बेड वाले स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। आने वाले समय में यहां 1000 बेड का नया अस्पताल और 300 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले मरीजों की बड़ी संख्या है। संस्थान में गुर्दे के साथ ही बोन मैरो व लिवर समेत दूसरे अंगों के ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ने से मरीजों को काफी मदद मिलेगी।

शिकायतें कम हुईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू में लोहिया की अखबारों व लोगों से बहुत शिकायतें आती थी, लेकिन अब नहीं मिलती। संस्थान में रोबोटिक सर्जरी, गामा नाइफ, एआई आधारित जांच और आधुनिक इमेजिंग जैसी सुविधाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार संस्थान आए थे, तब न्यूरोसर्जरी विभाग ने गामा नाइफ की जरूरत बताई थी। अब यह सुविधा आगे बढ़ रही है। संस्थान द्वारा 10 जिलों में स्टेमी केयर के जरिए मरीजों को इलाज देने के प्रयास की भी उन्होंने सराहना की।

9.5 लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 16.5 लाख कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 9.5 लाख की भर्ती पिछले साढ़े नौ वर्षों में हुई है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता रखी गई है। किसी व्यक्ति को यह कहने का मौका नहीं मिला कि नौकरी देने में भेदभाव या लेन-देन हुआ।

36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस सीटें 13,600 हुईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में 36 मेडिकल कॉलेज थे, अब ये बढ़कर 85 हो गए हैं। एमबीबीएस सीटों की संख्या 4690 से बढ़कर 13,600 पहुंच गई। प्रदेश के युवाओं के लिए डॉक्टर बनने के अवसरों का दायरा तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2017 में प्रदेश में 15 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। इनकी संख्या बढ़कर 45 हो गई। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें भी 1990 से बढ़कर 5350 हो गईं। वर्ष 2012 में प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 2740 सीटें थीं। अब यह संख्या 13,600 पहुंच चुकी है।

छह साल में लोहिया ने बनाई अलग पहचान- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि छह साल में संस्थान ने प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनने के लिए केवल अच्छे नंबर और डिग्री ही नहीं, बल्कि हुनर और काम में दक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कि 2017 से पहले प्रदेश में हर साल करीब पांच हजार डॉक्टर तैयार होते थे, अब 12,500 से अधिक डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। एमडी-एमएस की सीटें भी तीन गुना तक बढ़ी हैं।

लोहिया संस्थान में इनका हुआ लोकार्पण

अंग प्रत्यारोपण यूनिट

40 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड

1.5 टेस्ला एमआरआई

4-डी सीटी सिमुलेटर

इंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड मशीन

नेविगेटेड आरटीएमएस मशीन

स्पेक्ट सीटी मशीन

100 मरीजों की क्षमता वाला वेटिंग हॉल

सीएम ने इन्हें सम्मानित किया

सीएम ने संस्थान में उत्कृष्ट काम करने पर सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह को निदेशक उत्कृष्टता पुरस्कार दिया। इसके अलावा डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. ऋचा चौधरी, डॉ. आशीष चंद्र अग्रवाल, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. मिली सेंगर, डॉ. आयुषी विग, डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल और डॉ. शिवम वर्मा को भी संकाय पुरस्कार मिले। नर्सिंग में निदेशक मेरिट पुरस्कार उमा पांडेय और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह को मिला।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें