CM योगी दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मिले: 15- 15 लाख का चेक दिया, गोरखपुर में गुंबद हादसे में हुई थी मौत - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Dome Accident: CM Yogi Meets Victims Families, Grants Relief CM योगी दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मिले:15- 15 लाख का चेक दिया, गोरखपुर में गुंबद हादसे में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Dome Accident: CM Yogi Meets Victims Families, Grants Relief
CM योगी दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मिले:15- 15 लाख का चेक दिया, गोरखपुर में गुंबद हादसे में हुई थी मौत
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुंबद हादसे में जान गंवाने वाले दोनों अधिवक्ताओं के परिवार से मुलाकात की। उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया और दुःख के समय में ढांढ़स बढ़ाया। साथ ही 15- 15 लाख का चेक देकर आर्थिक मदद की। CM ने दोनों मृ
पहले आलोक अस्थाना के घर गए जंगल नकहा नंबर-2 में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री राप्तीनगर विस्तार कॉलोनी में दिवंगत अधिवक्ता आलोक कुमार अस्थाना के घर पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृतिशेष अस्थाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों को 10 लाख रुपये की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से और 5 लाख रुपये का चेक अधिवक्ता कल्याण कोष से प्रदान किया।
मुख्यमंत्री और अधिवक्ता कल्याण कोष से की मदद
इसके बाद वह शक्ति नगर में दिवंगत अधिवक्ता संजय सिंह के घर आए। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां संजय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से और 5 लाख रुपये की धनराशि अधिवक्ता कल्याण कोष से प्रदान की।
उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं के परिवार को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के निर्देश पर दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को इससे पहले 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता आपदा कोष से दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


