होमराजनीतिपं. गोविंद बल्लभ पंत को CM योगी ने किया याद: लोकभवन में भारत रत्न पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
राजनीति

पं. गोविंद बल्लभ पंत को CM योगी ने किया याद: लोकभवन में भारत रत्न पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

- Hindi News - Up khaas - CM Yogi Adityanath Pays Tribute To Govind Ballabh Pant In Lucknow | News पं. गोविंद बल्लभ पंत को CM योगी ने किया याद:लोकभवन में भारत रत्न पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अ…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
पं. गोविंद बल्लभ पंत को CM योगी ने किया याद:  लोकभवन में भारत रत्न पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- CM Yogi Adityanath Pays Tribute To Govind Ballabh Pant In Lucknow | News

पं. गोविंद बल्लभ पंत को CM योगी ने किया याद:लोकभवन में भारत रत्न पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

- कॉपी लिंक

भारत रत्न और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकभवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी ने पं. पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महत्वपूर्ण योगदान से जुड़ा रहा। उन्होंने अधिवक्ता, स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के रूप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं।

काकोरी के क्रांतिकारियों की पैरवी करने वाले प्रमुख वकीलों में थे पंत

मुख्यमंत्री योगी ने पं. पंत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। CM के मुताबिक, 1925 के काकोरी ट्रेन एक्शन के बाद जब अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए, तब उनकी पैरवी करने वाले प्रमुख अधिवक्ताओं में पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी शामिल थे। योगी ने कहा कि उन्होंने वकालत के पेशे में रहते हुए भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

1937 में बने संयुक्त प्रांत के प्रीमियर

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1937 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत संयुक्त प्रांत के प्रीमियर चुने गए। देश की आजादी के बाद 1947 में वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उस समय वर्तमान उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। मुख्यमंत्री के तौर पर पं. पंत ने प्रदेश के विकास और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए काम किया।

1954 में देश के गृह मंत्री बने

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही। मुख्यमंत्री योगी के मुताबिक, वर्ष 1954 में वह देश के गृह मंत्री बने। योगी ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान निकालने में उनका योगदान स्मरणीय है।

‘भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा जीवन’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का व्यक्तित्व और कृतित्व वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने पं. पंत की जयंती पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए समर्पित रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें