होमक्राइमCM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
क्राइम

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल Ambedkarnagar News In Hindi: अंबेडकरनगर में सीएम योगी ने मंच से सपा विधायक राकेश पांडेय का नाम लिया और उनके बेटे रितेश पांडेय की मौजूदगी का जि…

ABP News के अनुसार9 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

सौजन्य से:- ABP News

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

Ambedkarnagar News In Hindi: अंबेडकरनगर में सीएम योगी ने मंच से सपा विधायक राकेश पांडेय का नाम लिया और उनके बेटे रितेश पांडेय की मौजूदगी का जिक्र किया. इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंबेडकरनगर दौरे के दौरान विकास योजनाओं के साथ-साथ एक राजनीतिक संदेश भी चर्चा का विषय बन गया. शुक्रवार को आलापुर के अहिरौली स्थित बाबा गोविंद साहब धाम में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश पांडेय का नाम लेकर उनकी अनुपस्थिति का जिक्र किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राकेश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके पुत्र और पूर्व सपा सांसद रितेश पांडेय कार्यक्रम में मौजूद हैं. रितेश पांडेय अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं. सीएम के इस बयान के बाद जिले की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

मंच से राकेश पांडेय का नाम लेना बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान जलालपुर विधायक राकेश पांडेय का नाम लिया. राजनीतिक जानकार इसे महज औपचारिक टिप्पणी नहीं मान रहे हैं. सीएम द्वारा राकेश पांडेय और उनके पुत्र रितेश पांडेय का एक साथ जिक्र किए जाने को ब्राह्मण राजनीति के नजरिए से भी देखा जा रहा है. खासकर अयोध्या विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा पवन पांडेय को आगे किए जाने के बाद इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

706 करोड़ की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर को बड़ी सौगात दी. उन्होंने जिले में करीब 706 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास पहुंचाना है.

विपक्ष पर सीएम का हमला, विधानसभा हंगामे का उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अनुपूरक बजट के दौरान विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी. सीएम ने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुषों और संतों के स्मारकों के विकास, कोटेदारों के इंसेंटिव और ग्राम चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाना चाहती थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण काम प्रभावित हुआ.

हर जिले में बनेगा रोजगार जोन: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि हर जिले में रोजगार जोन विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. सरकार उद्योग, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है.

हालांकि, राकेश पांडेय का नाम लेकर सीएम योगी ने अंबेडकरनगर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इसे आगामी चुनावी समीकरणों और ब्राह्मण वोट बैंक की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें