आगरा एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया लखनऊ! CM योगी ने किया 12 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
आगरा एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया लखनऊ! CM योगी ने किया 12 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 12 हजार करोड़ की बड़ी आवास योजनाओं की शुरुआत. नैमिष नगर और वरुण विहार में लाखों लोगों के लिए घर उपलब्…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
आगरा एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया लखनऊ! CM योगी ने किया 12 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
CM योगी आदित्यनाथ
लखनऊ में 12 हजार करोड़ की बड़ी आवास योजनाओं की शुरुआत. नैमिष नगर और वरुण विहार में लाखों लोगों के लिए घर उपलब्ध होंगे.
Lucknow Housing Scheme: राजधानी लखनऊ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ी पहल शुरू हुई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 12 हजार करोड़ रुपये की दो आवासीय योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शुभारंभ किया. इन योजनाओं के तहत 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर और वरुण विहार को विकसित किया जाएगा. इससे करीब 10 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है.
2,166 करोड़ की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान 2,166 करोड़ रुपये की पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं के तहत करीब 2,000 लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे राजधानी में आवास की जरूरत को पूरा करने के साथ नए आवासीय क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी.
वरुण विहार में 6 लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधा
आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरुण विहार योजना की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि वरुण विहार 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित होगा. यहां छह लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

MLC चुनाव में लोकसभा चुनाव जैसा दम लगा रही बीजेपी और सपा... लखनऊ में ये है तैयारी

यूपी में 2027 का सेमीफाइनल क्यों माना जा रहा राज्यसभा और MLC चुनाव?

ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी के कारीगरों को मिलेगा मंच


