CM योगी 1 सितंबर को चित्रकूट आएंगे: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा, राहत पैकेज की करेंगे घोषणा - Chitrakoot News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Chitrakoot - Chitrakoot Flood Visit | CM Yogi Adityanath Likely Relief Package CM योगी 1 सितंबर को चित्रकूट आएंगे:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा, राहत पैकेज की करेंगे घोषणा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Chitrakoot
- Chitrakoot Flood Visit | CM Yogi Adityanath Likely Relief Package
CM योगी 1 सितंबर को चित्रकूट आएंगे:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा, राहत पैकेज की करेंगे घोषणा
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 सितंबर को चित्रकूट का दौरा कर सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा ले सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक चित्रकूट पहुंचने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री को जिले में बाढ़ की मौजूदा स्थिति और अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर सकते हैं। संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रामायण मेला प्रेक्षागृह में राहत सामग्री वितरण
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की भी योजना है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।
मंदाकिनी नदी के उफान से रामघाट, भारतघाट, रत्नावली मार्ग, प्रमोद वन, जानकीकुंड और सीतापुर समेत कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी कई मकानों और दुकानों में घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन भी बाधित हुआ है।
राहत पैकेज की घोषणा की अटकलें
मुख्यमंत्री के दौरे को बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान प्रभावित परिवारों, किसानों, व्यापारियों और क्षतिग्रस्त सड़कों व अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, राहत पैकेज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री के दौरे और प्रशासनिक समीक्षा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


