होमक्राइम'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस
क्राइम

'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस

'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बीजेपी वाले कितना झूठ और प्रपंच करें. 2017 और 2022 में आप लोगों ने कहा था कि 50 लाख नौकरी उत्तर प्रद…

ABP News के अनुसार25 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस

सौजन्य से:- ABP News

'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बीजेपी वाले कितना झूठ और प्रपंच करें. 2017 और 2022 में आप लोगों ने कहा था कि 50 लाख नौकरी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को देंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के युवाओं के ऐलान करते हुए कहा कि सरकार अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरियां देगी. अब सीएम योगी के इस बयान पर विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बीजेपी वाले कितना झूठ और प्रपंच करें. 2017 और 2022 में आप लोगों ने कहा था कि 50 लाख नौकरी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को देंगे, और अब चुनाव के 6 महीने रह गए तो कह रहे हैं कि एक लाख देंगे.49 लाख कहां चली गई हैं, पूरे उत्तर प्रदेश में नौकरियां खाली हैं, 5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं. शिक्षकों की 31 प्रतिशत कमी है. 69 शिक्षकों की भर्ती आपने नहीं की, सर्वोदय विद्यालय में शिक्षकों के पद खाली हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस में कई पद खाली हैं. सच बात यह है कि यूपी की सरकार जुमलेबाज सरकार है, जनता इंतजार कर रही है आने वाली सरकार इंडिया गठबंधन की सरकार नौकरियों की बहार लेकर आएगी. इसके साथ ही सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि सीएम योगी को जवाब देना चाहिए कि इन्हें साढ़े नौ साल से इन्हें बेरोजगार क्यों रखा, देखेंगे कि कैसे वायदा पूरा करेंगे.

वहीं सीएम योगी के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि यह सिर्फ रोजगार के नाम पर लफ्फाजी करने का काम करते हैं. कितने लोगों को रोजगार दिया? आप कहां से देंगे 1 लाख लोगों को रोजगार? यह सिर्फ और सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का काम करते हैं, मैं चुनौती के साथ कह रहा हूं कि अब तक पिछले 9 साल की सरकार में कितना लोगों को रोजगार दिया वह आंकड़ा जारी करिए ना.

महंगाई से लोग परेशान हैं- AIMIM

AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि यह कहते हैं हम रोजगार दे रहे हैं, देश प्रगति कर रहा है और उधर महंगाई से लोग परेशान हैं. भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है और छात्र पेपर लीक और तमाम अनियमितताएं हैं उसको लेकर चिंतित हैं. युवा बेरोजगार है, रोजगार के अवसर नहीं है.

सीएम योगी ने क्या बोला था?

सीएम योगी ने कहा कि मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं. 1 लाख सरकारी नियुक्ति पत्र हम देने जा रहे हैं, अनुमान करिए 1 लाख यूपी के अंदर कभी यह कल्पना होती थी यहां हम छ महीने के अंदर ही 1 लाख नौजवानों के सरकारी नियुक्ति पत्र दे दिए.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें