CM योगी 1.25 घंटे प्रयागराज में रहेंगे: कल हाईकोर्ट बार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - CM Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Bar Association Event CM योगी 1.25 घंटे प्रयागराज में रहेंगे:कल हाईकोर्ट बार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम भी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- CM Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Bar Association Event
CM योगी 1.25 घंटे प्रयागराज में रहेंगे:कल हाईकोर्ट बार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी 14 सितंबर को प्रयागराज आएंगे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:45 पर प्रयागराज पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से शाम चार बजे से शुरू होने वाले इस सम्मान समारोह में वह अधिवक्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के तुरंत बाद लौट जाएंगे लखनऊ
हाईकोर्ट परिसर में सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वापस पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से शाम पांच बजे के करीब वह राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का प्रयागराज प्रवास कुछ घंटों का ही रहेगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन हेलीपैड से हाईकोर्ट परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। रविवार दोपहर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। इसमें सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आला अफसरों की ओर से दिशा निर्देश दिए गए।
- प्रयागराज में सेपकटकरा प्रतियोगिता: मेजा, नगर दक्षिण ने जीते खिताब, अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता
- प्रयागराज सुलेम सराय में आज दधिकांदो मेला सजेगा: कृष्ण-बलदाऊ की झांकियां निकलेंगी, अंग्रेजों के दौर से चली आ रही परंपरा
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी में सरकारी दवा-उपकरण सप्लाई में ₹100 करोड़ का घोटाला: कांग्रेस के पूर्व विधायक भी आरोपी, 7 साल के रिकॉर्ड की छानबीन कर रही ED
- प्रयागराज में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू: 17 अक्टूबर तक चलेंगे आयोजन; ह्यूमन रंगोली, श्रमदान और दीपदान भी होगा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


