यूपी चुनाव लड़ने जा रही CJP? अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात पर क्या बोली सपा
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दल जुटे हुए हैं। ऐसे में किसी नेता से दूसरे दल के नेता से मुलाकात सियासी हलचल पैदा कर दे रही है। लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दल जुटे हुए हैं। ऐसे में किसी नेता से दूसरे दल के नेता से मुलाकात सियासी हलचल पैदा कर दे रही है।
लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। माना जा रहा है कि सीजेपी यूपी में अपनी जड़ें तलाश रही हैं। चर्चा है कि सीजेपी यूपी में चुनाव लड़ने जा रही है। अखिलेश यादव और आशुतोष रांका के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई।
अखिलेश यादव और सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात पर अब सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि CJP के प्रवक्ता ने अखिलेश यादव से मुलाकात तो की थी, लेकिन इसका मकसद आभार जताना था। यह मुलाकात इसलिए थी, क्योंकि समाजवादी पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए देशव्यापी युवा आंदोलन का समर्थन किया था और सदन में लगातार यह मुद्दा उठाया था। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने आंदोलन को समर्थन दिया था। समाजवादी पार्टी CJP के किसी भी दूसरे मुद्दे या राजनीतिक फ़ैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।
गुरुवार को मिले थे सीजेपी प्रवक्ता
बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव से लखनऊ में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब यूपी चुनाव की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। अखिलेश यादव और आशुतोष रांका के बीच डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इसमें शिक्षा का मुद्दा प्रमुख रहा है। अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका को छात्रों के हितों पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
वहीं, दोनों की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में सीजेपी के यूपी में सियासी जड़े जमाने को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं, क्योंकि 2027 में यूपी में चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात राजनीति नजरिए से देखी जा रही है। हालांकि, सपा की ओर से साफ कर दिया गया कि ये मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार थी।
आखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात को आप किस नजरिए से देखते हैं? क्या यह मुलाकात यूपी चुनाव के लिए कोई संकेत है? अपनी सोच कमेंट में लिखें।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


