मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री - chief minister yogi adityanath will conduct an aerial survey of flood affected areas in ballia and distribute relief materials to flood victims
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे बाढ़…

सौजन्य से:- Jagran
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण।
- बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री।
- दौरे के लिए जिला प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मझौली तप्पा हवेली, देवरिया स्थित हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर से बलिया के लिए रवाना होंगे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वह दोपहर 12:55 बजे गलाफरपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे कार से रवाना होकर 1:05 बजे बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां करीब 30 मिनट तक बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
कार्यक्रम के बाद 1:35 बजे कार से हेलीपैड के लिए रवाना होकर 1:40 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 1:45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
कार्यक्रम स्थल से लेकर मार्ग तक कड़ा पहरा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। कार्यक्रम स्थल के साथ ही मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में दो एएसपी, नौ सीओ, 40 थानाध्यक्ष/उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी, 12 इंस्पेक्टर, 250 उपनिरीक्षक तथा 1200 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 300 महिला आरक्षी और दो कंपनी पीएसी के तैनात किए जाएंगे।
करीब 1500 पुलिस व पीएसी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग, मंच के आसपास तथा मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री के फ्लीट, हेलीपैड स्थल और सेफ हाउस के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। फ्लीट के लिए चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और वाहन चालक समेत टीम लगाई गई है। टीम के साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं और उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस में एबी पाजिटिव ब्लड यूनिट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


