बलिया में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को दे सकते हैं राहत सामग्री - chief minister yogi adityanath to visit ballia may distribute relief materials to flood victims
बलिया में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को दे सकते हैं राहत सामग्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को बलिया दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
बलिया में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को दे सकते हैं राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को बलिया दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 29 अगस्त को बलिया दौरा प्रस्तावित है।
- जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
- सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत और अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के स्वागत, कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं तथा हैलीपेड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए उनकी प्रगति भी देखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु रखने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हैलीपैड निर्माण सहित कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


