होमक्राइमदो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार; कहा-UP चुनाव को लेकर होंगे कार्यक्रम
क्राइम

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार; कहा-UP चुनाव को लेकर होंगे कार्यक्रम

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार; कहा-UP चुनाव को लेकर होंगे कार्यक्रम लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त छात्रों, अध्यापकों और बूथ लेवल के अधिकारियों से बात करेंगे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : A…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार; कहा-UP चुनाव को लेकर होंगे कार्यक्रम

सौजन्य से:- ETV Bharat

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार; कहा-UP चुनाव को लेकर होंगे कार्यक्रम

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त छात्रों, अध्यापकों और बूथ लेवल के अधिकारियों से बात करेंगे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 9:04 AM IST

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे. सुबह करीब 7 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे. राज्य चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर, लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत सहित जिले के सभी बड़े आला अधिकारी मौजूद रहे.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लखनऊ पहुंचे. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे छात्रों से संवाद के लिए कॉल्विन तालुकदार कॉलेज पहुंचेंगे.

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त छात्रों, अध्यापकों और बूथ लेवल के कर्मचारियों से बात करेंगे. साथ ही चुनाव प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेंगे. लखनऊ में सोमवार को उनके दो कार्यक्रम हैं. सबसे पहले वह अपने पुराने स्कूल काल्विन तालुकदार कॉलेज में पहुंचेंगे.

जहां पर वह छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. यहां पर करीब 1500 से अधिक छात्रों के पहुंचने की सूचना है. काल्विन तालुकदार कॉलेज के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इस कार्यक्रम में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और एकीकृत इलेक्टोरल प्लेटफार्म पर क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य और बूथ लेवल के अफसर मौजूद रहेंगे. इस दौरान यूपी के यूनिवर्सिटी-कॉलेज में चुनाव की पारदर्शिता, पूरी प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लखनऊ से उनका पुराना नाता है. उच्च शिक्षा के लिए आईटी चले गए थे. बहुत दिनों के बाद लखनऊ में अपनी कर्म भूमि पर आकर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए संदेश देंगे.

खासतौर से हमारे बूथ लेवल के ऑफिसर जो कि लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझानी है. उत्तर प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटीज और जितने स्कूल हैं, वहां पर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए भी यहां पर कार्यक्रम होंगे.

यह भी पढ़ें: UP में 17 IAS अफसरों का तबादला; मासूम अली सरवर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें