होमक्राइमकानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला - kanpur vipin minocha murder frustrated by cctv surveillance daughter in law killed by contract killing
क्राइम

कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला - kanpur vipin minocha murder frustrated by cctv surveillance daughter in law killed by contract killing

कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला दवा कारोबारी विपिन मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बहू शालू ने पूर्व नौकर विशाल…

Jagran के अनुसार7 सितंबर 2026 को 07:31 pm बजे
कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक...  सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला - kanpur vipin minocha murder frustrated by cctv surveillance daughter in law killed by contract killing

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला

दवा कारोबारी विपिन मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बहू शालू ने पूर्व नौकर विशाल गौतम को 6 ...और पढ़ें

HighLights

- इंदिरा नगर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी की शनिवार रात पूर्व नौकर और साथी ने की थी हत्या

- पति और उसे देते थे वेतन और उसका हिसाब लेते थे ससुर, स्वतंत्रता छिनने से उनकी हत्या की योजना बना डाली

- 6 लाख की सुपारी दी थी पूर्व नौकर को, हत्या के बाद दिए दो लाख और बाकी के 15 दिन बाद देना हुआ था तय

जागरण समाचार, कानपुर। दवा कारोबारी विपिन मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कारोबारी की बहू शालू ने ही पूर्व नौकर विशाल गौतम को छह लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई। जांच में सामने आया कि शालू ने विशाल से कहा था कि अगर पकड़े जाओ तो उसका नहीं, बल्कि उसके पति सुब्रत का नाम लेना। पूछताछ में बहू ने बताया कि ससुर ने निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगवाए थे। इससे परेशान होकर साजिश रची।

कानपुर के कल्याणपुर में रतन आर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विपिन मिनोचा की शनिवार रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। रात करीब तीन बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तो दवा कारोबारी बेडरूम में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फ्लैट में जाते और बाहर निकलते देखा गया।

इनमें से एक की पहचान कारोबारी के घर काम करने वाले पूर्व नौकर के रूप में हुई। इसके बाद, पुलिस ने उसे और उसके साथी को मुठभेड़ में देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले सनसनीखेज राज उगले। उसने बताया कि कारोबारी की बहू के कहने पर उसने रुपये के लालच में हत्या की थी। पकड़े गए आरोपित की पहचान हरबंश मोहाल के मथुरी मोहाल निवासी विशाल गौतम और राजकिशोर के रूप में हुई है।

बेरहमी से मारा कारेाबारी को

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के गले और सीने पर बाईं ओर चाकू से हुए हमले के बाद 15 से ज्यादा घाव मिले हैं। चाकू के ताबड़तोड़ प्रहार से हार्ट पंक्चर हो गया और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।

रतन आर्बिट के भूतल स्थित सी-104 फ्लैट में विनीत मिनोचा रहते थे। उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दवा की फर्म है और वह करीब 45 वर्ष से दवा कारोबार से जुड़े थे। शनिवार रात उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह वर्षीय बेटा श्रीजय यशोदा नगर में आयोजित पार्टी में गए थे। रात 9:38 बजे सुब्रत और शालू फ्लैट से बाहर निकले। इसके महज आठ मिनट बाद रात 9:46 बजे दो युवक फ्लैट में दाखिल होते सीसी कैमरे में दिखाई दिए।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवक रात करीब नौ बजे ही अपार्टमेंट के मुख्य गेट से अंदर आ गए थे। इसके बाद वह कहां रहे और फ्लैट तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। रात 10:58 बजे विनीत दुकान बंद करके अपने फ्लैट पहुंचे। इसके करीब आधे घंटे बाद 11:28 बजे दोनों युवक फ्लैट से बाहर निकलते कैमरे में कैद हुए। रात करीब तीन बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तो विनीत का शव बेडरूम में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कारोबारी की हत्या की साजिश उनकी बहू शालू ने रची और पूर्व नौकर विशाल को छह लाख रुपये देने का तय किया था। बहू ने ही चाबी बनवाकर विशाल को दी थी। दोनों हत्यारोपित और शालू को गिरफ्तार किया गया है।

-रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डा. विपिन ताडा और एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फ्लैट के बाहर गैलरी में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिसमें एक की पहचान पूर्व नौकर विशाल गौतम के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, वह पहले विनीत की दवा फर्म में काम करता था। कुछ वर्ष पहले नौकरी से हटाए जाने के बाद वह उनसे नाराज था। हालांकि विनीत जरूरत पड़ने पर उसे काम के लिए बुला लेते थे। बेटे सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पिता गलतियां होने पर उसे डांटते थे। इसी खुन्नस को हत्या की वजह माना जा रहा था। हालांकि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपित विशाल ने हत्या की जो हकीकत बयां की।

पुलिस के अनुसार, हत्या की जानकारी कारोबारी के बेटे सुब्रत को भी थी। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों हत्यारोपितों के साथ शालू को भी जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में शालू ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर घर में उसे स्वतंत्रता से रहने नहीं देते थे। पूरे घर में सीसी कैमरे लगे थे और उसके आने-जाने पर नजर रखी जाती थी।

पुलिस हिरासत में विनीत मिनोचा की बहू शालू। सौजन्य: पुलिस

शालू ने बताया कि वह अपनी मर्जी के कपड़े तक नहीं पहन पाती थी। छोटी-छोटी बातों पर टोकाटाकी से वह परेशान थी। उसका आरोप है कि विपिन पूर्व नौकर विशाल को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए भी तैयार नहीं थे। इसी वजह से हत्या की साजिश रची।

कल्याणपुर में हत्यारोपित विशाल गौतम और राज किशोर। जागरण

पुलिस के मुताबिक, शालू ने ही विशाल को घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दी थी। करीब 15 दिन पहले सुब्रत और शालू विशाल को कार से परेड क्षेत्र लेकर गए थे। वहां शालू उसके साथ पैदल खरीदारी करने गई। इसके बाद वे गुमटी पहुंचे, जहां घर के दरवाजे की डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई।

#kanpur vipin minocha murder case pic.twitter.com/QSt8uxeIU5

— Anurag shukla (@Aanuragshukla) September 7, 2026

पहले तकिया से मुंह दबाकर मार डालने की थी साजिश

विशाल ने पूछताछ में बताया कि पहले कारोबारी की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने की योजना थी, ताकि मौत हार्ट अटैक जैसी लगे। लेकिन वारदात की रात वह और उसका साथी राजकिशोर कारोबारी के बेटे के बेडरूम में छिपे थे।

राजकिशोर ने हाथ पकड़ा और विशाल से चाकू से गोद दिया

दवा कारोबारी विपिन वहां पहुंचे और लाइट जलाते ही दोनों सामने आ गए। राजकिशोर ने उनका हाथ पकड़ा और विशाल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद विशाल को रविवार को दो लाख रुपये और 15 दिन बाद चार लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।

नीली टीशर्ट में बेटा सुब्रत। जागरण

कारोबारी के बेटे ने नौकर को पहचानने से इन्कार कर दिया था

घटना से पहले शालू ने गार्ड को विशाल का नाम ‘शुभम’ बताकर लिखवाया था, लेकिन वारदात वाली रात उसकी एंट्री रजिस्टर में न करने के लिए कहा था। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद जब पुलिस ने कारोबारी के बेटे सुब्रत को विशाल की फुटेज दिखाई तो उसने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सुब्रत विशाल को अच्छी तरह जानता था और पहले दो बार उसकी नौकरी भी लगवा चुका था। विशाल का खर्च भी करीब पांच साल से सुब्रत ही उठा रहा था।

कमरे में मिले संघर्ष के निशान

फोरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह से सुबूत जुटाए हैं। कारोबारी जिस कमरे में सोते थे, उसी में उनका शव मिला। बेड की चादर खून से सनी थी और फर्श पर भी चारों तरफ खून फैला था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, विनीत पर अचानक हमला किया गया। हमला होने के बाद उन्होंने बचने के लिए भागने की कोशिश की होगी। इसी दौरान कमरे में संघर्ष हुआ। कमरे में दूसरे सामान से छेड़छाड़ नहीं हुई है। इससे आशंका है कि हमलावर का मकसद सिर्फ हत्या करना था।

घर में ससुर की हत्या के बाद शोक जताती शालू। जागरण अर्काइव

जान जाने तक चाकू से करते रहे वार, पंक्चर हो गया था हार्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के गले और सीने पर बाईं ओर चाकू से हुए हमले के बाद 15 से ज्यादा घाव मिले हैं। चाकू के ताबड़तोड़ प्रहार से हार्ट पंक्चर हो गया और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।

सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर ही पूर्व नौकरी और उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपित पूर्व नौकर विशाल ने रुपयों के लिए बहू के कहने पर हत्या की बात कबूली है। इस बिंदु पर बहू से पूछताछ करने के साथ ही असली वजह का पता लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।

-दिलीप सिंह, एसीपी कल्याणपुर

कुछ इस तरह हुआ था घटनाक्रम

- 9:38 बजे रात : बेटा, बहू और पौत्र फ्लैट से पार्टी के लिए निकले।

- 9:46 बजे : दो संदिग्ध युवक फ्लैट में दाखिल हुए।

- 10:58 बजे : दवा कारोबारी विनीत मिनोचा दुकान बंद कर घर पहुंचे।

- 11:28 बजे : दोनों संदिग्ध फ्लैट से बाहर निकलते दिखाई दिए।

- 3:00 बजे तड़के : बेटा-बहू पार्टी से लौटे तो घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें- Kanpur में दवा कारोबारी के गले-सीने पर चाकू से 15 वार, बहू के कहने पर नौकर ने उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें