वाराणसी में अश्लील वीडियो वायरल कर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज - case registered in varanasi for pressuring for prostitution by making illegal video viral
वाराणसी में अश्लील वीडियो वायरल कर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज वाराणसी में एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के लिए ...और पढ़ें HighLights - विवाहिता…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में अश्लील वीडियो वायरल कर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज
वाराणसी में एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के लिए ...और पढ़ें
HighLights
- विवाहिता ने पति, सास, ससुर पर गंभीर आरोप लगाए।
- अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए दबाव डाला।
- पति ने वीडियो रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि पति शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता। घर का खर्च चलाने के लिए वह खुद घरों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती थी। लेकिन पति और सास-ससुर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाते थे।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके पति ने कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। पति और सास-ससुर ने वीडियो दिखाकर धमकी दी कि है उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा।
डर के कारण महिला गत 29 अगस्त को अपनी दोनों बेटियों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित मायके चली गई। महिला के मुताबिक मायके जाने के बाद पति ने अश्लील वीडियो उसके बहनों, जीजा, मामा और अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिया।
इसके अलावा फेसबुक पर उसके नाम से कथित फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर रहा है। महिला ने कहा है कि वीडियो वायरल कर उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


