होमक्राइमविधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कानपुर में मुकदमा दर्ज
क्राइम

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कानपुर में मुकदमा दर्ज

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कानपुर में मुकदमा दर्ज भड़के भाजपाई, IP एड्रेस से आरोपी की तलाश में जुटी साइबर सेल By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 13, 2026 at 5:21 PM IST कानपुर:…

ETV Bharat के अनुसार13 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कानपुर में मुकदमा दर्ज

सौजन्य से:- ETV Bharat

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कानपुर में मुकदमा दर्ज

भड़के भाजपाई, IP एड्रेस से आरोपी की तलाश में जुटी साइबर सेल

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 13, 2026 at 5:21 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में कमिश्नरेट की नौबस्ता थाना पुलिस ने अनूप गुप्ता नाम की प्रोफाइल चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस प्रोफाइल से विधानसभा अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला सह-कोषाध्यक्ष लालजी तिवारी ने नौबस्ता थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लालजी तिवारी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि इस सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए संवैधानिक पद पर बैठे सतीश महाना के लिए भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जनप्रतिनिधि का अपमान करने वाले इस यूजर को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

मामले में पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस की साइबर सेल टीम अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह अकाउंट किस डिवाइस और किस स्थान से संचालित किया जा रहा था. इसके लिए संबंधित आईपी एड्रेस और प्रोफाइल की हालिया गतिविधियों को तकनीकी स्तर पर खंगाला जा रहा है.

नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि भाजपा पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर आरोपी अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. साइबर सेल की मदद से विवादित पोस्ट की गहनता से जांच की जा रही है और आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जिसके आधार पर पहचान मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गोवा के होटल में फायरिंग केस; शूटर बहराइच से अरेस्ट, नेपाल भागने की फिराक में था

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें