यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने 'BSP' पर दिया जोर, 10 साल की एंटी-इनकंबेंसी से उबरने का मास्टर प्लान तैयार
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी ने चुनाव में संभावित एंटी-इनकंबेंसी को लेकर खास प्लानिंग तैयार की है। लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। चुनाव को लेकर सियासी दलों…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी ने चुनाव में संभावित एंटी-इनकंबेंसी को लेकर खास प्लानिंग तैयार की है।
लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। चुनाव को लेकर सियासी दलों ने प्लानिंग शुरू कर दिया है। सत्ताधारी दल बीजेपी ने चुनाव में संभावित सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इनकंबेंसी) को लेकर खासा प्लानिंग की है। बीजेपी यूपी में B-बिजली, S-सड़क,P- पानी पर फोकस कर रही है।
बीजेपी की यूपी में 10 सालों से लगातार दो बार सरकार है। जो कि अब तक यूपी में बीजेपी का रिकॉर्ड है। सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2017 और 2022 में जीत दर्ज की और सरकार बनाई। 10 साल तक सरकार में रहने के बाद एंटी-इनकंबेंसी को लेकर बीजेपी ने अब इससे निपटने को लेकर प्लानिंग की है।
शासन से मांगी प्रगति रिपोर्ट
राज्य सरकार ने पीने के पानी की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगने के अलावा, राज्य भर के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत करने और बिजली वितरण घाटे (लाइन लॉस) को कम करने के लिए कई पहलों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को मानसून खत्म होने के बाद अक्टूबर से सड़क मरम्मत अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
इस बैठक में अधिकारियों ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में बताया, जहां ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया था। इससे पहले उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के जिन गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, अगर वहां किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करें, जिससे ग्रामीणों को जलापूर्ति संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
बीजेपी जनता की जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर फोकस कर रही है। जिससे लोगों के बीच जब चुनाव में जाएं तो किसी तरह की शिकायत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बीजेपी 'BSP बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को पहले फोकस कर रही है।
लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


