होमक्राइमकानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा: सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितंबर को होंगे एग्जाम - Kanpur News
क्राइम

कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा: सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितंबर को होंगे एग्जाम - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur BSF HCM Exam Paper Leak Controversy | Student Protest News कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा:सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितं…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 11:31 am बजे
कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा:  सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितंबर को होंगे एग्जाम - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur BSF HCM Exam Paper Leak Controversy | Student Protest News

कानपुर में BSF भर्ती परीक्षा रद्द, 500 अभ्यर्थियों का हंगामा:सेंटर पर अचानक कंप्यूटर बंद हो गए; अब 18 सितंबर को होंगे एग्जाम

- कॉपी लिंक

कानपुर में एक सेंटर पर BSF भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा के दौरान ही किसी तकनीकी दिक्कत के चलते कंप्यूटर बंद हो गए। खराबी आने के बाद अभ्यर्थी गुस्से में सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे।

मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने अभ्यर्थियों को शांत कराया। उच्चाधिकारियों से बात कर सेंटर की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा की। अब दोबारा परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी।

जिले में बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (BSF HCM) परीक्षा के लिए 4 सेंटर बनाए गए हैं। करीब 1752 पदों के लिए भर्ती होनी है। श्यामनगर के एमडी इंफोटेक सेंटर को बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 500 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित थी।

अभ्यर्थियों के अनुसार, पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 7 बजे उनकी एंट्री होनी थी। काफी देर से एंट्री दी गई। करीब 9 बजे परीक्षा जब शुरू हुई तो करीब 15 मिनट बाद कंप्यूटर बंद हो गए। मौजूद कर्मचारियों ने कंप्यूटर ठीक किए लेकिन 15-20 मिनट बाद कंप्यूटर दोबारा खराब हो गए।

तस्वीरें देखिए…

जानिए पूरा मामला…

BSF HCM (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल) के 1,752 पदों की भर्ती परीक्षा बुधवार को तीन पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 7:30 बजे, दूसरी पाली की 11:30 बजे और तीसरी पाली की दोपहर 3:30 बजे होनी थी।

श्यामनगर स्थित एमडी इंफोटेक सेंटर के अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहली पाली में 7:30 बजे एंट्री होनी थी, लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने करीब 8:30 बजे प्रवेश शुरू किया। इस दौरान बारिश होने से कई अभ्यर्थी भीग गए। तीन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी गीले हो गए। हालांकि, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के करीब 10-15 मिनट बाद कई कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए। कुछ सिस्टम बाद में अपने आप चालू हो गए, जबकि कुछ कंप्यूटर शुरू ही नहीं हुए। बंद कंप्यूटरों को ठीक कराया गया। इसके बाद करीब 9:55 बजे कई सिस्टम फिर अचानक बंद हो गए और लगभग 20 मिनट तक बंद रहे। 10:15 बजे भी कुछ कंप्यूटर करीब दो मिनट के लिए बंद हो गए।

जनरेटर की समस्या बताने पर भड़के अभ्यर्थी

परीक्षार्थियों का आरोप है कि सिस्टम बंद होने का कारण पूछने पर उन्हें जनरेटर की समस्या बताई गई। इस पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि अगर बिजली की समस्या थी तो पंखे कैसे चल रहे थे।करीब 40 मिनट तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर कर दिया गया।

इसके बाद 500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा जल्द कराने और नई तारीख घोषित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने नजदीकी परीक्षा केंद्र देने की मांग की, ताकि दोबारा दूर की यात्रा न करनी पड़े।

BSF ने 18 सितंबर को तय की नई तारीख

केंद्र की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, श्यामनगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर (केंद्र कोड-25916) पर बुधवार को तीनों पालियों में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब परीक्षा 18 सितंबर 2026 को होगी। सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आगे की जानकारी के लिए BSF के आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

‘पेपर शुरू होने के 10-15 मिनट बाद सिस्टम बंद हो गया’

बिहार के भोजपुर जिले से परीक्षा देने आए शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि वे करीब पांच घंटे बाद केंद्र के अंदर पहुंचे। इसके बाद उन्हें करीब डेढ़ घंटे का समय दिया गया। पेपर शुरू होने के 10-15 मिनट बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गया।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से इंतजार करने के लिए कहा गया। करीब दो घंटे तक इंतजार के बावजूद सिस्टम ठीक नहीं हुआ। कुछ अभ्यर्थियों के कंप्यूटर बार-बार बंद होते रहे। उनके मुताबिक, करीब 70-80 अभ्यर्थियों के सिस्टम में बार-बार दिक्कत आ रही थी। शिव प्रकाश ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से अभ्यर्थियों के साथ गलत हो रहा है।

पेपर लीक हुआ है या कोई और गड़बड़ी

गोरखपुर से परीक्षा देने आए अमरजीत यादव ने बताया कि शुरुआत में ही एंट्री को लेकर दिक्कत हुई। पेपर शुरू होने में करीब एक मिनट बाकी था, तब तक कुछ अभ्यर्थियों की एंट्री नहीं हुई थी। इसके बाद सिस्टम चालू किया गया।

उन्होंने बताया कि पहली पाली में करीब 10-15 मिनट पेपर देने के बाद सिस्टम बंद हो गया। इसके बाद सिस्टम और जनरेटर चालू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दिक्कत आ गई। करीब 20 से 40 मिनट तक पेपर शुरू नहीं हुआ। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि या तो पेपर लीक हुआ है या फिर कोई और गड़बड़ी हुई है।

-------------------------

यह खबर भी पढ़ें-

पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय:शरद शर्मा प्रवक्ता हो सकते हैं; चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की आज तीसरी बैठक

यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाए जा सकते हैं। उनका नाम लगभग फाइनल है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम को ही वह अयोध्या पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

- बात खरी हैबागी अभय सिंह को बाहुबली खब्बू का चैलेंज: ईरानी मैडम के स्वागत में विधायक के बाल उग आए, पूर्व MLA बने अतुल प्रधान

- भास्कर एक्सक्लूसिवUP में जून-जुलाई की बारिश का कोटा अगस्त में पूरा: सितंबर के पहले हफ्ते 47 जिलों में अलर्ट, तीसरे हफ्ते से लौटेगा मानसून

- भास्कर इंटरव्यूयूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट बोलीं- मुझे काटकर क्या मिलेगा?: कुरान में जो लिखा, वही बोलती हूं; गलत है तो पन्ने फाड़ दो

- भास्कर एक्सक्लूसिवUP में चुनाव से पहले 70 हजार नई नौकरियां: 1 लाख युवाओं को मिलेगा जॉइनिंग लेटर, जेन-जी को अपने पक्ष में करने की कोशिश में सरकार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें