गोरखपुर में BSc छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या: मोबाइल चैट में अफेयर से जुड़े संकेत मिले, पिता से 20 लाख की रंगदारी भी मांगी गई थी - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur BSc Student Murder Case | Love Affair Angle Probe गोरखपुर में BSc छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या:मोबाइल चैट में अफेयर से जुड़े संकेत मिले, पिता से 20 लाख की रंगदा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur BSc Student Murder Case | Love Affair Angle Probe
गोरखपुर में BSc छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या:मोबाइल चैट में अफेयर से जुड़े संकेत मिले, पिता से 20 लाख की रंगदारी भी मांगी गई थी
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में तड़के घर के बाहर सो रहे BSc फर्स्ट ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई। हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। हमले के दौरान छात्र चीखा-चिल्लाया भी, लेकिन किसी को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी।
घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था। उसके पिता की किडनी खराब होने के कारण पूरा परिवार इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था। सुबह घर में खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाटसएप चैट खंगाल रही है।
शुरुआती जांच में अफेयर का एंगल सामने आया है, जबकि पिता से पहले मांगी गई 20 लाख रुपए की रंगदारी के मामले को भी जांच में शामिल किया गया है। घटना बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में की है।
खाना खाने के बाद बरामदे में सोने गया था
जयंतीपुर निवासी शुभम मिश्रा (19) दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह BSc फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने उसके सिर पर वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर CO खजनी अनुज सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
खून से लथपथ शव देखकर मां बेसुध हो गईं
शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा खेती-किसानी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट और इलाज के लिए परिवार लखनऊ गया था। घर पर शुभम अकेला था।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता करीब 11:30 बजे गांव पहुंचे। बेटे का खून से लथपथ शव देखकर मां सुधा मिश्रा की चीख निकल गई। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं और रोते हुए बेटे के पास ले जाने की बात कह रही थीं।
पिता भी बेटे की मौत से बेसुध हो गए। गांव के लोगों ने उन्हें संभाला। दोपहर करीब ढाई बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव गांव नहीं ले गए और राजघाट पर अंतिम संस्कार किया। पिता की हालत को देखते हुए चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।
2021 में पिता से मांगी गई थी 20 लाख की रंगदारी
शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की कस्बे में मिठाई की दुकान थी। परिवार के अनुसार, वर्ष 2021 में उनसे 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर शनि सिंह पर आरोप लगाए गए थे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। शुभम की हत्या के बाद पुलिस इस पुराने मामले को भी जांच में शामिल कर रही है। एक गैंगस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ताऊ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ FIR
मृतक के ताऊ नागेंद्र मिश्रा की तहरीर पर बांसगांव थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। नागेंद्र ने बताया कि परिवार को किसी पर शक नहीं है और किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और WhatsApp चैट की जांच कर रही है।
साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों, मोबाइल लोकेशन और मृतक के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं। हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
- रवि किशन बोले- PM को कभी छुट्टी लेते नहीं देखा: गोरखपुर में सांसद ने कहा- हैप्पी बर्थडे मोदी जी; 2014 से अब तक बहुत बदलाव हुआ
- दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे विनोद तावड़े: आज पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों से जानेंगे जमीनी हालात
- राधामोहन दास अग्रवाल से मिलने देर रात घर पहुंचे तावड़े: गोरखपुर में राजनीतिक हालातों पर बात की, विशेष आमंत्रित सूची में नाम नहीं था
- गोरखपुर में महिला कोच से 13 किलो डोडा-पोस्ता बरामद: दो लावारिस बैग में रखा था नशीला पदार्थ, RPF ने जब्त किया
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


