'छोटे राज्य से फायदा या नुकसान', ओपी राजभर के यूपी विभाजन वाले बयान पर जानिए क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह
ओपी राजभर के यूपी विभाजन पर बृजभूषण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छोटा राज्य बनना बड़ा विषय, जल्दी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हाइलाइट्स ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश को चार भागों में बांटने का दिया बयान बृजभूषण ने कहा-…

सौजन्य से:- Navbharat Times
ओपी राजभर के यूपी विभाजन पर बृजभूषण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छोटा राज्य बनना बड़ा विषय, जल्दी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
हाइलाइट्स
ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश को चार भागों में बांटने का दिया बयान
बृजभूषण ने कहा- यह एक बड़ा विषय है, टिप्पणी नहीं की जा सकती
यूपीआई चार्ज समेत अन्य मुद्दों पर पूर्व सांसद ने दी अपनी प्रतिक्रिया
विशाल सिंह, गोंडा: उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। गोंडा में उन्होंने कहा कि छोटा राज्य बनने से फायदा होता है या नुकसान, यह इतना छोटा विषय नहीं है कि इस पर तत्काल कोई टिप्पणी की जाए।
दरअसल, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिला मुख्यालय पर एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने वहां पढ़ने आए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। जितनी अच्छी डिग्री हासिल करेंगे, उतनी ही अच्छी नौकरी मिलेगी। आज के दौर में पढ़ाई सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।
उन्होंने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि यहां पढ़ाई करने आए सभी बच्चों को एक नियमित समय तय करना चाहिए। तय करना चाहिए कि कितनी देर पढ़ाई करनी है, कितनी देर प्रैक्टिस करनी है और कितनी देर रिवीजन करना है, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। जितनी मेहनत और परिश्रम करेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी।
मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर जवाब दिया, जिसमें राजभर ने कहा था कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाएगा। इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है, यह देखना होगा। छोटा राज्य बनने से फायदा होता है या नुकसान होता है, यह बहुत बड़ा विषय है, इस पर तुरंत टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
वहीं, यूपीआई पर लगे UPI MDR को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। यूजीसी को लेकर आगरा में हुए विरोध-प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि संघर्ष चल रहा है, चिंता मत करिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर बृजभूषण ने कहा कि वह राहुल गांधी पर पहले ही बोल चुके हैं और यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


