यूपी में किसकी बनेगी सरकार, बृजभूषण शरण सिंह बोले- क्या हम झूठ बोल दें? इस बार लड़ाई है
यूपी में किसकी बनेगी सरकार, बृजभूषण शरण सिंह बोले- क्या हम झूठ बोल दें? इस बार लड़ाई है जब बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि इस बार यूपी में किसकी सरकार बनेगी, क्या योगी आदित्यनाथ की तीसरी बार वापसी होगी या अखिलेश बाजी मार…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में किसकी बनेगी सरकार, बृजभूषण शरण सिंह बोले- क्या हम झूठ बोल दें? इस बार लड़ाई है
जब बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि इस बार यूपी में किसकी सरकार बनेगी, क्या योगी आदित्यनाथ की तीसरी बार वापसी होगी या अखिलेश बाजी मार ले जाएंगे। इस पर बृजभूषण ने तुरंत जवाब दिया कि इस बार लड़ाई है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि किसकी सरकार बनने जा रही है? क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी या फिर दस सालों तक सत्ता से दूर रहने वाले अखिलेश यादव और कांग्रेस गठबंधन को जीत नसीब होगी। इस पर भाजपा के पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा है कि इस बार यूपी में लड़ाई है। सिंह जब यह बात कह रहे थे तो उन्होंने यह भी कहा कि क्या वे झूठ बोल दें?
एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि इस बार यूपी में किसकी सरकार बनेगी, क्या योगी आदित्यनाथ की तीसरी बार वापसी होगी या अखिलेश बाजी मार ले जाएंगे। इस पर बृजभूषण ने तुरंत जवाब दिया, ''इस बार लड़ाई है।'' जब कहा गया कि इस बार भाजपा के लिए एकतरफा चुनाव नहीं होगा तो सिंह ने फिर कहा कि लड़ाई है। जब एंकर ने कहा कि आप तो बीजेपी वाले हैं तो भाजपा नेता ने कहा कि तो क्या हम झूठ बोलें क्या, इस बार लड़ाई है।
बृजभूषण ने आगे कहा, ''सपा के 37 सांसदों की अलग परिस्थिति में जीत हुई थी। परिस्थिति पल-पल बदलती है। लड़ाई इसलिए होगी, क्योंकि दस सालों से योगी जी की सरकार है।'' सत्ता विरोधी लहर के सवाल पर कहा कि हमेशा होती है। टफ फाइट रहेगी। वहीं, राम मंदिर चंदा चोरी के मामले पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहले थोड़ी सहानुभूति मिली थी, लेकिन अब यह मामला उलटा पड़ रहा है। विपक्ष वाले वो लोग हैं, जो भगवान राम को नहीं मानते हैं, सनातन का विरोध करते हैं। ऐसे लोग इसमें शामिल हो गए। मैं अखिलेश यादव पर आरोप नहीं लगा रहा हूं उनके पिता जी कहते थे कि हम हनुमान जी के भक्त हैं और अखिलेश कहते हैं कि हम श्रीकृष्ण के भक्त हैं, लेकिन अब ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जिन्हें भगवान राम से कोई मतलब नहीं है।
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दा चुनावी नहीं होगा'
भाजपा नेता ने दावा किया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले से अखिलेश यादव को फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि यह चुनावी मुद्दा नहीं रहेगा। चुनावी मुद्दा वर्तमान सरकार के कामकाज रहेगा। उन्होंने कहा, ''मैं बहुत ईमानदारी से कहता हूं कि जिस तरह से संसद के अंदर भगवा पहनकर किया गया, दिखाया गया कि अयोध्या के साधु चोरी कर रहे हैं। वहां गिनती गिनने वाले बैंक के लोग थे और अन्य तनख्वाह पाने वाले लोग थे। अगर ऐसा दिखाना था तो साधु संत का भेष नहीं पहनना चाहिए था। अयोध्या में तमाम संत हैं जो राम मंदिर के मुद्दे पर विरोध करते थे, लेकिन जिस दिन से भगवा वाला किया, तबसे वे इसकी आलोचना कर रहे। भगवा को क्यों बदनाम किया जा रहा है। चोरी करने वालों में एक भी पुजारी, साधुओं का नाम नहीं है, बल्कि कर्मचारी और व्यवस्था संभालने वालों का नाम है।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल

गोरखपुर: वकील के पिता की निर्मम हत्या, तलवार से काटा गला... 500 मीटर दूर तक मिले खून के छींटे

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी


