होमक्राइमBRICS डिनर के लिए एक बस में दिग्गज नेता, योगी समेत कई सीएम और मंत्री दिखे साथ, रिजिजू ने शेयर किया वीडियो
क्राइम

BRICS डिनर के लिए एक बस में दिग्गज नेता, योगी समेत कई सीएम और मंत्री दिखे साथ, रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

BRICS समिट के बीच पीएम मोदी के डिनर में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता एक ही बस में रवाना हुए। भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में मोदी ने विदेशी नेताओं का गर्मजोश…

Navbharat Times के अनुसार12 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
BRICS डिनर के लिए एक बस में दिग्गज नेता, योगी समेत कई सीएम और मंत्री दिखे साथ, रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

सौजन्य से:- Navbharat Times

BRICS समिट के बीच पीएम मोदी के डिनर में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता एक ही बस में रवाना हुए। भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में मोदी ने विदेशी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं खास रात्रिभोज में देश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस डिनर में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ नेता एक ही बस में सवार होकर रवाना हुए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को BRICS समिट 2026 की मेजबानी करने पर गर्व है।

रिजिजू ने शेयर किया पोस्ट

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में BRICS समिट 2026 की मेजबानी करने पर गर्व है। उन्होंने BRICS नेताओं का स्वागत करते हुए बताया कि वह अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की ओर से विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होने जा रहे हैं।

एक बस में सवार हुए कई बड़े नेता

प्रधानमंत्री के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ नेता एक साथ बस में सवार होकर रवाना हुए। BRICS शिखर सम्मेलन के बीच नेताओं का इस तरह एक साथ डिनर के लिए जाना भी चर्चा का विषय बना। भारत की मेजबानी में आयोजित इस विशेष भोज में देश के वरिष्ठ राजनीतिक नेतृत्व और BRICS देशों से आए विदेशी मेहमानों की मौजूदगी रहेगी।

मोदी ने विदेशी नेताओं का किया गर्मजोशी से स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे BRICS देशों के नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत अन्य वैश्विक नेता शामिल हैं।

💬NBT चर्चा

क्या BRICS से अमेरिका और डॉलर का दबदबा खत्म होगा? चर्चा में शामिल हों

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।... और पढ़ें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें