होमक्राइमकौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का प्रतिनिधित्व किया? ग्रामीण भारत की आवाज बनीं
क्राइम

कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का प्रतिनिधित्व किया? ग्रामीण भारत की आवाज बनीं

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डायलॉग 2026 में बलिया की स्मृति सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष ग्रामीण भारत और उत्तर प्रदेश की आवाज को मजबूती से रखा। स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण और…

Navbharat Times के अनुसार12 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का प्रतिनिधित्व किया? ग्रामीण भारत की आवाज बनीं

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स डायलॉग 2026 में बलिया की स्मृति सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष ग्रामीण भारत और उत्तर प्रदेश की आवाज को मजबूती से रखा। स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

नरेन्द्र मिश्र, बलिया: दिल्ली में शनिवार को आयोजित BRICS Dialogue 2026 में बलिया की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ,यूपी से एक मात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं। BRICS देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारत तथा ग्रामीण भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि भारत गांवों का देश है, देश हमारा लगातार विश्व स्तर पर पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि ऐसे अवसर पर शिरकत करने का मौका मिला। उत्तर प्रदेश की आवाज बनीं बलिया की "स्मृति सिंह", चार भाई बहन ने समाज को हमेशा सर्वोपरि रखा, और खास बात यह रही कि किसी ने शादी नहीं की।

बता दें कि बलिया के सदर तहसील अंतर्गत रतसड़ कला गांव की स्मृति सिंह ग्राम प्रधान रहीं, जिसे अब नगर पंचायत बना दिया गया। ग्राम प्रधान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही बलिया स्थित विकास भवन NIC में बैठी स्मृति ( तत्कालीन ग्राम प्रधान रतसड़ कला ) से सीधा वार्ता किया था। और मुख्यमंत्री काफी खुश हुए थे। स्मृति सिंह चार भाई बहन हैं,जिन्होंने आज तक शादी नहीं की, समाज सेवा भाव से समाज को ही सर्वोपरि रखा है।

महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम संवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने ग्रामीण भारत में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया।

स्मृति सिंह ने क्या कहा? स्मृति सिंह ने कहा, “BRICS Dialogue जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने तथा उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि BRICS देशों के बीच महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवा सहभागिता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाना चाहिए।

💬NBT चर्चा

क्या BRICS से अमेरिका और डॉलर का दबदबा खत्म होगा? चर्चा में शामिल हों

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें