होमराजनीतिकानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वोट क्लब बंद; नवंबर से होगी शुरुआत, दर्शकों की एंट्री रहेगी जारी
राजनीति

कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वोट क्लब बंद; नवंबर से होगी शुरुआत, दर्शकों की एंट्री रहेगी जारी

कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वोट क्लब बंद; नवंबर से होगी शुरुआत, दर्शकों की एंट्री रहेगी जारी कानपुर बोट क्लब समिति के अध्यक्ष एवं कमिश्नर के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने की बैठक By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Pub…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 07:27 pm बजे
कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वोट क्लब बंद; नवंबर से होगी शुरुआत, दर्शकों की एंट्री रहेगी जारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वोट क्लब बंद; नवंबर से होगी शुरुआत, दर्शकों की एंट्री रहेगी जारी

कानपुर बोट क्लब समिति के अध्यक्ष एवं कमिश्नर के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने की बैठक

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 30, 2026 at 10:44 PM IST

कानपुर : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन की ओर से गंगा बैराज पर बोट क्लब का संचालन बंद करा दिया गया था. अब बारिश खत्म होने के बाद कानपुर बोट क्लब का संचालन नवंबर माह से नए आकर्षणों और बेहतर सुविधाओं के साथ शुरू होगा. इसके लिए पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा मानकों को बेहतर करने तथा जलक्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनेगी. गुरुवार को ये फैसला गुरुवार को कानपुर बोट क्लब समिति की बैठक में लिया गया. जिसकी अध्यक्षता कानपुर बोट क्लब समिति के अध्यक्ष एवं कमिश्नर के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने की.

कानपुर बोट क्लब के सचिव (प्रशासन) आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कानपुर बोट क्लब जिले की प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं में से एक है. इसे और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कवर्ड एरिया सहित अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया.

बैठक में मंथन के बाद आयुक्त ने निर्देश दिए कि बोट क्लब के संचालन के लिये चयनित फर्म से अतिरिक्त विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं. उन्होंने गंगा नदी संरक्षण के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए पर्यटकों के लिए नए आकर्षण विकसित करने तथा बोट क्लब एवं गंगा तट की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने कहा कि बारिश के दौरान सुरक्षा के नजरिेए से बोटिंग संबंधी गतिविधियां को बंद रखा जाए पर इस अवधि में जो भी पर्यटक गंगा नदी के प्राकृतिक सौंदर्य को देखना चाहते हैं, उन्हें आने दिया जाए. साथ ही उनके लिए सुरक्षा के सारे प्रबंध कराए जाएं.

आयुक्त ने केडीए से कहा कि इस मामले में समग्र कार्ययोजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करा लें, जिससे बारिश के बाद 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित बंदी रहे और फिर नवंबर माह से कानपुर बोट क्लब का संचालन नए आकर्षणों और बेहतर सुविधाओं के साथ पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए शुरू हो सके.

बैठक में जलक्रीड़ा, कानपुर बोट क्लब के सचिव नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन से बात हुई है. नवंबर एवं दिसंबर में राज्य स्तरीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराने की योजना बनी है.

यह भी पढ़ें : अब गोवा जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानिए कानपुर के लोग क्यों कह रहे हैं ऐसा?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें