अब सोशल मीडिया से तय होगी चुनावी हवा, BJP ने यूपी में नए सिरे से गठित की डिजिटल टीम; पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी - uttar pradesh bjp reorganizes social media team for elections
अब सोशल मीडिया से तय होगी चुनावी हवा, BJP ने यूपी में नए सिरे से गठित की डिजिटल टीम; पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी चुनावी वर्ष में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सोशल मीडिया टीम और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है, जिसमे…

सौजन्य से:- jagran.com
अब सोशल मीडिया से तय होगी चुनावी हवा, BJP ने यूपी में नए सिरे से गठित की डिजिटल टीम; पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
चुनावी वर्ष में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सोशल मीडिया टीम और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है, जिसमें अभियानों ...और पढ़ें
HighLights
- भाजपा ने चुनावी वर्ष के लिए सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया
- ओमप्रकाश श्रीवास्तव प्रकोष्ठ संयोजक, सुभाष यदुवंश सोशल मीडिया प्रभारी बने
- टीम हर घर तिरंगा जैसे अभियानों का सोशल मीडिया पर प्रचार करेगी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनावी वर्ष में भाजपा अपने संगठन के साथ सोशल मीडिया टीम व प्रकोष्ठों को भी नए सिरे से गठित कर रही है। विशेष रूप से अभियानों व सरकार की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया टीम पर चुनाव में अहम जिम्मेदारी रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक व सदस्यों की सूची जारी कर दी है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को एक बार फिर प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व संत राज यादव को प्रदेश संकुल सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है। प्रदेश की टीम में स्थान न बना सकने वाले पूर्व प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश को सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
गौरव, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा व विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक का दायित्व दिया गया। वहीं, जयंत शिवाच, वाईके शर्मा व अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।
भाजपाइयों का कहना है कि हर घर तिरंगा, संत रविदास जयंती पर समरसता अभियान और सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों सरकार एवं संगठन ने भी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


