होमराजनीतियूपी चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों की नई लिस्ट, पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारियां - bjp up appoints new social media cell teams pankaj chaudhary
राजनीति

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों की नई लिस्ट, पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारियां - bjp up appoints new social media cell teams pankaj chaudhary

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों की नई लिस्ट, पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारियां चुनावी वर्ष में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन, सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है। प्रदेश अध्…

jagran.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों की नई लिस्ट, पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारियां
 - bjp up appoints new social media cell teams pankaj chaudhary

सौजन्य से:- jagran.com

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों की नई लिस्ट, पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारियां

चुनावी वर्ष में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन, सोशल मीडिया और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

HighLights

- भाजपा ने चुनावी वर्ष में संगठन का पुनर्गठन किया।

- पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया व प्रकोष्ठों की सूची जारी की।

- ओमप्रकाश श्रीवास्तव संयोजक, सुभाष यदुवंश सोशल मीडिया प्रभारी बने।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनावी वर्ष में भाजपा अपने संगठन के साथ सोशल मीडिया एवं प्रकोष्ठों को भी नए सिरे से गठित कर रही है। विशेष रूप से अभियानों एवं सरकार की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया पर चुनाव में अहम जिम्मेदारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक एवं सदस्यों की सूची जारी कर दी है।

ओमप्रकाश श्रीवास्तव को एक बार फिर प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी एवं संत राज यादव को प्रदेश संकुल सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है। प्रदेश की टीम में स्थान न बना सकने वाले पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश को सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

गौरव, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा एवं विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक का दायित्व दिया गया। वहीं, जयंत शिवाच, वाईके शर्मा एवं अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

भाजपाइयों का कहना है कि हर घर तिरंगा, संत रविदास जयंती पर समरसता अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। पिछले दिनों सरकार एवं संगठन ने भी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें