BJP मंत्री बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: सपा के PDA को बताया 'पराया धन अपना' - Deoband News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Saharanpur - Deoband - UP Election 2026: Yogi Adityanath To Form Majority Govt | Jaswant Saini BJP मंत्री बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार:सपा के PDA को बताया 'पराया धन अप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Saharanpur
- Deoband
- UP Election 2026: Yogi Adityanath To Form Majority Govt | Jaswant Saini
BJP मंत्री बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार:सपा के PDA को बताया 'पराया धन अपना'
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के विकास कार्य और जनता का विश्वास ही उसकी जीत का सबसे बड़ा आधार है।
राज्यमंत्री सैनी सोमवार को देवबंद में रविदास मार्ग स्थित कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से भाजपा एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में लौटेगी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए पर निशाना साधा। सैनी ने कहा कि सपा की पीडीए की राजनीति का मतलब 'पराया धन अपना' है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के 2012 से 2017 के शासनकाल में गुंडागर्दी, दंगे, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही।
जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब दोबारा अराजकता का माहौल नहीं चाहती। इस मौके पर को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने भी अपनी बात रखी।
चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं का विश्वास और किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़े व दलित समाज का आशीर्वाद भाजपा को लगातार मजबूत कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट, सभासद रविंदर चौधरी, चौधरी चरण सिंह, मोहित इस्माइलपुर और सुरेंद्र प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


