होमक्राइमकानपुर में बीएल संतोष बोले- विपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार को एक्सपोज करना होगा, मुंहतोड़ जवाब दें
क्राइम

कानपुर में बीएल संतोष बोले- विपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार को एक्सपोज करना होगा, मुंहतोड़ जवाब दें

कानपुर में बीएल संतोष बोले- विपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार को एक्सपोज करना होगा, मुंहतोड़ जवाब दें कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार…

ETV Bharat के अनुसार13 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानपुर में बीएल संतोष बोले- विपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार को एक्सपोज करना होगा, मुंहतोड़ जवाब दें

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में बीएल संतोष बोले- विपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार को एक्सपोज करना होगा, मुंहतोड़ जवाब दें

कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार करने की बात कही.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 13, 2026 at 10:44 PM IST

कानपुर : विरोधी दलों के भ्रामक प्रचार को नाकाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी डिजिटल रणनीति को नए सिरे से धार देना शुरू कर दिया है. कानपुर में आयोजित एक रणनीतिक बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को साइबर जगत में भाजपा का डिजिटल प्रहरी बनने का स्पष्ट निर्देश दिया. आठ संगठनात्मक जिलों के सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया महज प्रचार-प्रसार की जगह नहीं है, बल्कि यह विपक्ष के अनर्गल बयानों और झूठे नेरेटिव को आंकड़ों व सबूतों के साथ ध्वस्त करने का सबसे बड़ा जरिया है.

पार्टी कैडर को कार्ययोजना समझाते हुए बीएल संतोष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता सिर्फ पोस्ट डालने या शेयर करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. सोशल मीडिया संयोजकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर चल रही हर गतिविधि और विरोधी दलों द्वारा गढ़े जा रहे बयानों पर 24 घंटे नजर रखनी होगी. विपक्ष किसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच असत्य या भ्रम फैलाए, भाजपा कार्यकर्ताओं का यह फर्ज बनता है कि वे तुरंत प्रामाणिक तथ्यों के साथ उसका मुंहतोड़ जवाब दें.

बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हर वर्ग किसान, गरीब, युवा और महिला के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चलाई गई हैं. इन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की सच्ची कहानियों और आंकड़ों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना होगा. बीएल संतोष ने कहा कि डिजिटल अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संगठन का नेटवर्क विधानसभा से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत होना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय भाषा में आम जनमानस के साथ सीधा संवाद कायम किया जा सके.

यह भी पढ़ें : बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले- भय, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा प्रदेश, जनता चुनाव में देगी जवाब

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें