होमक्राइमओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?: गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए - Kanpur News
क्राइम

ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?: गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Asaduddin Owaisi Kanpur Visit | AIMIM Jansabha Babupurwa Cantt Live Update Video ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?:गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- य…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?:  गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Asaduddin Owaisi Kanpur Visit | AIMIM Jansabha Babupurwa Cantt Live Update Video

ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?:गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए

- कॉपी लिंक

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं, ‘भैया आ रहे हैं।’ अच्छा, तुम्हारा ‘भैया’ आ गया तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे?

उन्होंने कहा, “मैं तुमसे अब बताना चाहता हूं कि जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब मुजफ्फरनगर का कांड हुआ था। 50 हजार लोग अपने घर और गांव से बेघर हो गए थे। पार्टीशन में भी इतने लोग बेघर नहीं हुए थे। समाजवादी पार्टी में कितने मुसलमान सांसद थे, आपको मालूम है? किसी को मालूम है कि कितने मुस्लिम विधायक थे?”

ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन करने का खुला ऑफर दिया। कहा, हम भी नहीं चाहते हैं कि तीसरी बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने। हमने तमाम सियासी साथियों से कहा है कि अगर आप बीजेपी की सरकार को दोबारा बनने से रोकना चाहते हैं तो आइए AIMIM से हाथ मिलाइए।

ओवैसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी को चवन्नी कहे जाने पर कहा, मैं जयंत और उनकी पत्नी को अच्छी तरह जानता हूं। जयंत की पत्नी मेरी बहन है। राजनीतिक रूप से हम भाजपा और जयंत के खिलाफ हैं, लेकिन किसी को उनके बारे में घटिया भाषा इस्तेमाल करने का हक नहीं है।

ऐसे बयान संबंधित व्यक्ति के अहंकार को दिखाते हैं। लोकतंत्र में जनता किसी को चुनकर कामयाब बनाती है, इसलिए ‘मैं जिसे चाहूं बना दूं और जिसे चाहूं खत्म कर दूं’ जैसी सोच घमंड का प्रतीक है।

ओवैसी की 6 बड़ी बातें…

मजबूत कंधों पर मुसलमानों का भविष्य तय होगा: नौजवानों, मैं तुमको बता रहा हूं, क्योंकि इस भारत का मुस्तकबिल अब तुम्हारा होने वाला है। अब तुम्हारे मजबूत कंधों पर मुसलमानों का भविष्य तय होगा। अगर वो कंधे मजबूत रहेंगे, वो कंधे किसी के सामने नहीं झुकेंगे, बल्कि दुनिया को झुकाने की ताकत तुम्हारे पास है।

मुसलमानों की हालत के लिए कौन जिम्मेदार?: उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की जो हालत सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर की, जिन्हें आपने वोट दिया था, हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह है? उत्तर प्रदेश के 70% मुसलमान, जो 15 साल की उम्र से ज्यादा हैं, वे अपनी प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई तक पूरी नहीं कर सके? बताओ, क्या इसका जिम्मेदार असदुद्दीन ओवैसी है, जिस पर तुम आरोप लगाते हो कि वह बी-टीम है?

नितिन गडकरी की तारीफ की: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, मैंने नितिन गडकरी को बुलाकर 45 मिनट बात की। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अपनी सड़क और ब्रिज को लेकर उनके पास बैठा, तो उन्होंने मेरे सामने ही फोन किया और कहा कि जल्दी काम करो, ये मजलिस वाले मेरे सामने बैठे हैं।

2 अक्टूबर को गठबंधन का ऐलान करेंगे: विपक्षी दलों को आगाह करते हुए कहा, चुनाव के बाद रोना नहीं। मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रहा हूं, अगर ये लोग समझते हैं तो समझें। मगर मैं इस बात को आपके सामने खुलकर कह रहा हूं कि इंशाअल्लाह, 2 अक्टूबर तक हम इंतजार करेंगे। उसके बाद, जिस किसी से भी हमारा गठबंधन होगा, हम उस दिन ऐलान कर देंगे।

प्यार किया तो डरना क्या…आई लव मोहम्मद: बेखौफ होकर वोट डालना। वो गाना है पुराना- जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या। जब प्यार करते AIMIM से, तो दिल खोल के बोलो। क्या बोलेंगे, आई लव मोहम्मद।

बिहार का उदाहरण देकर बताया अपना रुख

ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि AIMIM ने वहां विपक्षी दलों से गठबंधन के लिए संपर्क किया था और छह सीटें मांगी थीं, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने RJD, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं को पत्र लिखकर गठबंधन की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत अलग मुद्दा है, लेकिन AIMIM यूपी में अपना संगठन मजबूत करने का काम जारी रखेगी। ओवैसी के मुताबिक पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ है और कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारी मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा

AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रात साढ़े 7 बजे कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा- हम केवल कैंट विधानसभा तक सीमित नहीं हैं। कानपुर में की सभी विधानसभा सीट पर हम ताकत के साथ मैदान में आएंगे। पटेल समाज को देख लीजिए उनका भी अपना अलग झंडा है। लेकिन हम एक झंडे के नीचे क्यों नहीं आ जाते हैं।

शौकत अली ने कहा- हमारी मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां तक हजारों साल पुराने दरगाहों के मेले को लगाने से रोक जा रहा है।

2021 में दो बार कानपुर आ चुके हैं ओवैसी

- कानपुर में ओवैसी की यह तीसरी जनसभा होगी। इससे पहले सितंबर और दिसंबर 2021 में उन्होंने जाजमऊ और जीआईसी मैदान में जनसभाओं को संबोधित किया था।

- वर्ष 2016 में तलाक महल में भी ओवैसी की जनसभा प्रस्तावित थी, लेकिन उस समय जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।

असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें