होमक्राइमयूपी चुनाव से पहले BJP ने शुरू किया आंतरिक प्रबंधन, जानिए विनोद तावड़े की संजय निषाद और राधामोहन दास से मुलाकात के मायने
क्राइम

यूपी चुनाव से पहले BJP ने शुरू किया आंतरिक प्रबंधन, जानिए विनोद तावड़े की संजय निषाद और राधामोहन दास से मुलाकात के मायने

यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल और निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद से मुलाकात की है। ऐसे में चर्चा है कि चुनाव से पहले बीजेपी अपना आंतरिक प्रबंधन मजबूत करना चाहती है। लखनऊ: बीजेपी क…

Navbharat Times के अनुसार20 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
यूपी चुनाव से पहले BJP ने शुरू किया आंतरिक प्रबंधन, जानिए विनोद तावड़े की संजय निषाद और राधामोहन दास से मुलाकात के मायने

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल और निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद से मुलाकात की है। ऐसे में चर्चा है कि चुनाव से पहले बीजेपी अपना आंतरिक प्रबंधन मजबूत करना चाहती है।

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिन गोरखपुर प्रवास पर थे। पहले दिन उन्होंने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल के घर पर उनसे मुलाकात की। दूसरे दिन निषाद पार्टी प्रमुख और एनडीए गठबंधन के नेता संजय निषाद के घर जाकर उनसे मिले।

इन दोनों मुलाकात के बाद अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या यह महज औपचारिक मुलाकात थी या चुनावी राजनीति? सवाल इसलिए भी उठना स्वाभाविक है क्योंकि ये दोनों नेता पिछले दिनों किसी न किसी मुद्दे पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में यह चर्चा भी तेज है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपना आंतरिक प्रबंधन मजबूत करना चाहती है।

नाराजगी जता चुके हैं राधामोहन

गोरखपुर से चार बार विधायक रहे और अभी राज्यसभा सदस्य राधा मोहन दास अग्रवाल हाल ही में पार्टी के स्थानीय नेताओं से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बीजेपी गोरखपुर महानगर की विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। उनके घर के पास ही सिक्स लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ तो उसमें अग्रवाल को नहीं बुलाया गया था। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी तावड़े ने घर जाकर यह संदेश दिया कि उनका बीजेपी की राजनीति में अहम स्थान है।

निषाद ने दिया था धरना

निषाद पार्टी के प्रमुख और मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने हाल ही में गोंडा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। केजीएमयू में उसकी मौत के बाद उन्होंने पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर बैठकर धरना दिया था। उन्होंने हाल ही में सपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद से भी मुलाकात की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह माता प्रसाद के स्वास्थ्य का हालचाल लेने गए थे। इसके बाद तावड़े द्वारा उनके घर पहुंचकर मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

ये भी चर्चा में

राजनीति गलियारों में चर्चा तो रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह की नाराजगी की भी है। उन्होंने हाल ही में सीएम योगी से मुलाकात की है। इस मुलाकात को भी आंतरिक प्रबंधन का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, बीजेपी से पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को लेकर भी चर्चा है कि वह अपने बेटे मयंक जोशी को सक्रिय राजनीति में लाना चाहती हैं। इसके लिए वह पार्टी भी बदल सकती है। हालांकि, इन चर्चाओं को इन दोनों नेताओं ने खारिज कर दिया है।

कौशल की आत्म सम्मान रैली

इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी लगातार अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में आत्म-सम्मान रैली करके अपनी पार्टी और सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने थाना, कचहरी और सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। साथ ही रोजगार और आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा था।

लेखक के बारे मेंदीप सिंहपिछले 28 साल से पत्रकार। इस लखनऊ के प्रमुख अखबारों दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और अमर उजाला में काम किया। वर्तमान में एनबीटी लखनऊ में 11 साल से कार्यरत। इस दौरान सिटी से लेकर स्टेट ब्यूरो तक सभी क्षेत्र में रिपोर्टिंग की। हिंदुस्तान और एनबीटी में सिटी हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। अभी एनबीटी स्टेट ब्यूरो में कार्यरत।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें