होमक्राइम'रक्षाबंधन पर BJP की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
क्राइम

'रक्षाबंधन पर BJP की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

'रक्षाबंधन पर BJP की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के लिए राज्य की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया था. अब इस सेवा पर सपा चीफ अखिलेश या…

ABP News के अनुसार31 अगस्त 2026 को 01:31 am बजे
'रक्षाबंधन पर BJP की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

सौजन्य से:- ABP News

'रक्षाबंधन पर BJP की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के लिए राज्य की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया था. अब इस सेवा पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार को घेर लिया है.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं के फ्री बस सेवा का ऐलान किया था. इस दौरान महिलाओं का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. साथ ही फ्री सेवा पर कई आरोप भी लगाए हैं. अब एक वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने फ्री बस सेवा को लेकर कहा, "कहने को मुफ्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन. रक्षाबंधन पर बीजेपी की फ्री बस सेवा भी जुमला निकली."

सपा चीफ अखिलेश यादव ने तंज कसा है कि उत्तर प्रदेश की बहनें अब इसी बस में लादकर किसी को हमेशा के लिए गोरखपुर विदा कर देंगी. अब क्या मुख्यमंत्री बस पर बुलडोजर चलवाएंगे या परिवहन व्यवस्था के फेल होने पर अधिकारियों का निलंबन से एनकाउंटर करेंगे. लोग कह रहे हैं रक्षाबंधन के दिन सड़कों पर बस से ज्यादा गोवंश नजर आ रहा था.

Exclusive: आरक्षण आंदोलन के बीच केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, कहा- 'न कोई छेड़छाड़...'

महिला ने लगाए ये आरोप

अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रक्षाबंधन पर एक महिला फ्री बस सेवा पर भड़कती हुई दिखाई दे रही है. महिला का कहना है कि दो दिन फ्री करके आपने कोई एहसान कर दिया. यहां पर सब परेशान हो रहे हैं. जो विकंलाग है वह भी परेशान हैं. इससे अच्छा है कि पैसा ले लो और हमें जाने दो."

वहीं एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाते हुए सीएम योगी से पूछा, "आपने क्या फ्री कर दिया है यहां पर बसें ही नहीं मिल रही हैं. छात्रा ने सवाल पूछा कि कौन सी बस की टिकट फ्री की है जो लोगों को मिल ही नहीं रही है."

इसके अलावा सपा चीफ द्वारा डाले गए वीडियो में दूसरी महिला का आरोप है कि रक्षाबंधन पर रोडवेज बस नहीं रोकी गई. महिला कह रही है कि आज कोई भी बस नहीं रोक रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि फ्री है. यह भी आरोप लगाया कि सारी बसें खाली जा रही हैं, लेकिन वह रोक नहीं रहे हैं.

सीएम योगी ने तीन दिन के लिए फ्री की बस सेवा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28, 29 और 30 अगस्त को राज्य में सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री करने की घोषणा की थी. हालांकि रक्षाबंधन वाले दिन फ्री सेवा का अलग ही नजारा देखना पड़ा. कई जगहों पर यात्रियों को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है.

Exclusive: 'ब्राह्मण तो BJP का समर्थक', ओवैसी के बयान पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें