सीएम योगी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने किया स्पष्ट
यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। यूपी चुनाव प्रभारी विनोज तावड़े ने मीडिया से बातचीत में इशारा किया। लखनऊ: यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूत संगठन के बलबूते और मुख्यमंत्री योगी आदित्य…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। यूपी चुनाव प्रभारी विनोज तावड़े ने मीडिया से बातचीत में इशारा किया।
लखनऊ: यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूत संगठन के बलबूते और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा। यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत में इस बारे में इशारा किया।
विनोद तावड़े ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी के विकास की गति को रफ्तार दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के विकास को गति देने वाले सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशन में एनडीए कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर यूपी में जीत हासिल करेंगे।
नवीन भी बता चुके हैं योगी को चेहरा
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी का पूरा फोकस संगठन की मजबूती पर है। साथ ही सरकार के विकास और कामकाज को भी चुनाव का आधार बनाने की तैयारी है। इससे पहले ज्यादातर शीर्ष नेता यह बात कह चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यूपी का चुनाव योगी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। अब तावड़े ने भी इस ओर इशारा कर दिया है। तावड़े शनिवार को बिना किसी तामझाम के लखनऊ पहुंचे। उनका फोकस 2027 का विधानसभा चुनाव है। मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने 2027 के चुनाव पर बोला और उसके बाद प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक में चुनाव तैयारियों का फीडबैक लिया।
विकास को मुद्दा बनाएं
तावड़े ने शाम को प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में तैयारियों और योजना के बारे में पूछा। बैठक में आठ में से सात महामंत्री शामिल हुए। दिलीप पटेल आकस्मिक कारणों से शामिल नहीं हो सके। तावड़े ने पूछा कि विधानसभा चुनाव के लिए क्या तैयारी है और क्या मुद्दे होने चाहिए। महा मंत्रियों ने फीडबैक दिया कि विपक्ष लगातार इस चुनाव को जाति पर केंद्रित करने की कोशिश कर रहा है। वह पीडीए को ही मुद्दा बनाएगा।
बूथ स्तर पर संगठन होगा मजबूत
महा मंत्रियों ने कहा कि ऐसे में हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि पीडीए का जवाब विकास से दिया जाए। विकास को मुद्दा बनाने की कोशिश होनी चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का सुझाव आया। साथ ही महामंत्रियों ने यह सुझाव भी दिया कि पुराने लोग और विचारधारा से जुड़े लोगों को भी संगठन में जोड़कर आगे किया जाना चाहिए।
दोनों डिप्टी सीएम से मिले विनोद
तावड़े ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। हालांकि यह औपचारिक मुलाकात बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
हटवाई होर्डिंग, पार्टी दफ्तर में स्वागत
विनोद तावड़े शनिवार को करीब दो बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने खुद संदेश दिया था कि उनके स्वागत में बड़ी-बड़ी होर्डिंग न लगाई जाए और रास्ते न रोके जाए। कुछ जगह कार्यकर्ताओ ने होर्डिंग लगाई थी। उनको पहले ही उतरवा लिया गया था। पार्टी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री सगठन धर्मपाल सिंह, महामंत्री संजय राय, कार्यालय प्रभारी गोविद नारायण शुक्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद अन्य नेताओ और पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया।
सपा के PDA का मतलब 'पराया धन अपना' : तावड़े
विनोद तावड़े ने सपा के पीडीए पर हमला बोला। उन्होंने कड़ा कि इनके पीडीए का मतलब है 'पराया धन अपना'। अब एनडीए और यूपी की जनता इनको ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सपा को घेरा। रुपये, पैसे और जमीन जायदाद के साथ ही उन्होने स्त्रीधन का भी जिक्र किया। इशारा किया कि बीजेपी जमीन जायदाद पर कब्जे और महिला सुरक्षा को भी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों के संबंध में संदेश साफ किया।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


