होमराजनीतिजयंत चौधरी का यूपी चुनाव से पहले बड़ा दांव, BJP की तर्ज पर किया ये काम
राजनीति

जयंत चौधरी का यूपी चुनाव से पहले बड़ा दांव, BJP की तर्ज पर किया ये काम

जयंत चौधरी का यूपी चुनाव से पहले बड़ा दांव, BJP की तर्ज पर किया ये काम यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जयंत चौधरी ने कसी कमर. RLD अब BJP की तर्ज पर 'टीम RLD' बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी. लखनऊ सम्मेलन में बनी ह…

abplive.com के अनुसार30 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
जयंत चौधरी का यूपी चुनाव से पहले बड़ा दांव, BJP की तर्ज पर किया ये काम

सौजन्य से:- abplive.com

जयंत चौधरी का यूपी चुनाव से पहले बड़ा दांव, BJP की तर्ज पर किया ये काम

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जयंत चौधरी ने कसी कमर. RLD अब BJP की तर्ज पर 'टीम RLD' बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी. लखनऊ सम्मेलन में बनी हर गांव और वार्ड तक पहुंचने की बड़ी रणनीति.

उत्तर प्रदेश (UP News) में 2027 के विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2027) का बिगुल भले ही अभी दूर हो, लेकिन सियासी तपिश अभी से महसूस होने लगी है. राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने अपनी रणनीति में एक बड़ा और आक्रामक बदलाव किया है. लखनऊ में आयोजित पार्टी के एक अहम सम्मेलन में जयंत चौधरी ने अपने काडर के सामने 2027 का ब्लूप्रिंट पेश कर दिया है.

अब RLD सिर्फ रैलियों और बड़े नेताओं के भरोसे चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि बिल्कुल अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'माइक्रो मैनेजमेंट' की तर्ज पर बूथ स्तर (Booth Management) तक अपना अभेद्य किला तैयार करेगी.

'3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना', अखिलेश यादव ने किया ऐलान

क्या है जयंत चौधरी का नया 'गेमप्लान'?

RLD नेतृत्व यह भली-भांति समझ चुका है कि चुनाव विधानसभा क्षेत्र में नहीं, बल्कि 'बूथ' (Booth) पर जीते जाते हैं. इसी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए ‘टीम RLD’ (Team RLD) का गठन किया जा रहा है.

इस नए संगठनात्मक ढांचे (Organizational Structure) की चेन राज्य स्तर से लेकर सीधे गांव की पगडंडियों और वार्डों तक जाएगी:

- पिरामिड स्ट्रक्चर: इसमें सबसे ऊपर राज्य कमांड होगा, फिर जिला संयोजक, जिला कार्यकारी समिति, और सबसे निचले लेकिन अहम स्तर पर होंगे गांव/वार्ड संपर्क सूत्र व कार्यकर्ता.

- पीढ़ीगत बदलाव (Generational Shift): पार्टी में एक नई ऊर्जा फूंकने के लिए युवा और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने का महाभियान चलाया जा रहा है.

'जिला संयोजक' के कंधों पर सबसे बड़ा दारोमदार

इस पूरी 'टीम RLD' में सबसे अहम भूमिका जिला संयोजक (District Convenor) की होगी. जिला संयोजक ही पूरे जिले में पार्टी के अभियान का नेतृत्व करेगा. उसका काम सांसदों, विधायकों और अनुभवी नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर एक बेहद चुस्त 'जिला कार्यकारी समिति' (Core Team) तैयार करना होगा.

यही कोर टीम सुनिश्चित करेगी कि RLD का झंडा और जयंत चौधरी का संदेश जिले के हर एक गांव और वार्ड तक पहुंचे. एक-एक वोटर को मतदान केंद्र (Polling Booth) तक लाने की जिम्मेदारी इसी ग्रासरूट नेटवर्क की होगी.

सिर्फ नेताओं के भरोसे नहीं

जयंत चौधरी की इस नई रणनीति से एक बात बिल्कुल साफ हो गई है. रालोद अब 2027 के चुनावी रण में पारंपरिक राजनीति को छोड़कर BJP के सबसे सफल 'बूथ मैनेजमेंट मॉडल' (Booth Management Model) को अपना रही है. हर गांव, हर वार्ड और हर समर्थक तक संगठन की सीधी पहुंच बनाकर RLD पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अपनी सियासी जड़ें और गहरी करने की फिराक में है.

राहुल गांधी की FIR वाली मांग पर CM धामी ने किया पलटवार, जानें क्या कहा?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें