लखनऊ में मिली भाजपा पार्षद के बेटे की लोकेशन, गिरफ्तारी को पुलिस ने बिछाया जाल; प्रयागराज में वकील को मारी थी गोली - bjp corporator son location trace in lucknow after prayagraj shooting case
लखनऊ में मिली भाजपा पार्षद के बेटे की लोकेशन, गिरफ्तारी को पुलिस ने बिछाया जाल; प्रयागराज में वकील को मारी थी गोली प्रयागराज में वकील को गोली मारने के आरोपी भाजपा पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला की लोकेशन लखनऊ में…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में मिली भाजपा पार्षद के बेटे की लोकेशन, गिरफ्तारी को पुलिस ने बिछाया जाल; प्रयागराज में वकील को मारी थी गोली
प्रयागराज में वकील को गोली मारने के आरोपी भाजपा पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला की लोकेशन लखनऊ में मिली है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है और अन्य नामजद आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
HighLights
- वारदात में शामिल अन्य नामजद आरोपितों की भी तलाश पुलिस कर रही है
- शहर के सलोरी इलाके में अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह गोली लगने से घायल है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के सलोरी इलाके में अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में भाजपा पार्षद राजू शुक्ला का बेटा दीपक शुक्ला आरोपित है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह लखनऊ भाग निकला है। उसकी लोकेशन राजधानी लखनऊ में मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। उधर दीपक के नामजद साथी शुभम तिवारी, दिवाकर यादव, निखिल शुक्ला समेत अन्य की भी तलाश की जा रही है।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में मारी थी गोली
18 अगस्त की रात सलोरी स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जान बचाकर भाग रहे वकील अंकित को गोली मार दी गई थी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया।
चार नामजद व 8 अज्ञात पर केस दर्ज है
घायल अंकित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि वह अपने घर पर पास मौजूद था। तभी दीपक अपने साथियों के साथ आया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उसे गोली लगने पर उसके पिता पर भी फायर झोंका गया।
कर्नलगंज इंस्पेक्टर बोले- सभी आरोपित शीघ्र पकड़े जाएंगे
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एफआईआर के बाद दीपक ने शहर छोड़ दिया। वह कुछ साथियों के साथ लखनऊ भाग गया। उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय सिंह यादव का कहना है कि पार्षद के बेटे समेत अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

इंजीनियर के परिवार ने किया मौत का समझौता: आरोपी एस.के. सादिक खान को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया

GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को: UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र - Prayagraj (Allahabad) News


