BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का यूपी दौरा, आज लखनऊ में चुनावी रणनीति पर मंथन - bjps bl santosh in up lucknow kanpur visits for poll strategy
BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का यूपी दौरा, आज लखनऊ में चुनावी रणनीति पर मंथन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज लखनऊ पहुंचेंगे और कल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे। भाजपा यू…

सौजन्य से:- Jagran
BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का यूपी दौरा, आज लखनऊ में चुनावी रणनीति पर मंथन
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज लखनऊ पहुंचेंगे और कल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे। भाजपा यूपी ...और पढ़ें
HighLights
- बीएल संतोष आज लखनऊ, कल कानपुर में करेंगे चुनावी रणनीति पर बैठक।
- भाजपा यूपी में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने पर दे रही है जोर।
- अवध और कानपुर क्षेत्र में 2024 के नुकसान की होगी समीक्षा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संगठन की शक्ति से सत्ता तक की यात्रा करने वाली भाजपा यूपी में चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का जोश हाई करने में जुटी है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर प्रदेश, क्षेत्र एवं मोर्चों की टीमों के साथ बैठक करेंगे।
वहीं शनिवार को वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में परिचय बैठक के बहाने चुनावी रणनीति को धार देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे कानपुर पहुंच सकते हैं। उनका 12 और 13 सितंबर को मेरठ का दौरा निरस्त कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का यूपी दौरा 15 से 20 सितंबर के बीच प्रस्तावित है।
नितिन नवीन एवं बीएल संतोष ने चार जुलाई को लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात किया था। प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चों के साथ बैठककर संगठन को चुनावी रूप से पारंगत बनाने के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया था।
नवीन ने एनडीए के सहयोगी दलों (अपना दल एस, रालोद, निषाद पार्टी एवं सुभासपा) के साथ समन्वय बैठक भी किया था। विनोद तावड़े ने पांच सितंबर को दो दिनी प्रवास पर लखनऊ पहुंचकर प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
वहीं मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की। अब बीएल संतोष के 82 विधान सभा सीटों वाले अवध एवं 52 सीटों वाले कानपुर क्षेत्र के दौरे पर सबकी नजर है, जिसे राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा।
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को अवध एवं कानपुर क्षेत्र में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संत रविदास जयंती पर छह माह तक संचालित होने वाले समरसता संकल्प अभियान (29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक) व अगस्त में आयोजित तिरंगा अभियान और आगामी सेवा संकल्प माह की उपलब्धियों एवं तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


