'पिछली बार से अधिक सीट...', यूपी चुनाव में संजय निषाद ने बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें!
'पिछली बार से अधिक सीट...', यूपी चुनाव में संजय निषाद ने बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें! यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी बीजेपी महामंत्…

सौजन्य से:- ABP News
'पिछली बार से अधिक सीट...', यूपी चुनाव में संजय निषाद ने बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें!
यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी बीजेपी महामंत्री से मुलाकात हुई है और उन्होंने सीटों की डिमांड रखी है.
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाक़ात को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिस पर अब संजय निषाद का जवाब सामने आया है. उन्होंने इस मुलाकात को औपचारिक बताया. उन्होंने ये भी दावा किया कि वो बीजेपी महामंत्री से भी मिले हैं और उन्होंने पहले से ज्यादा सीटें देने की मांग की है.
संजय निषाद ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए माता प्रसाद पांडे से हुई मुलाकात को लेकर खुलकर बात की और कहा कि उनकी ये मुलाकात बेहद थी हालांकि, ये सही है कि जब दो राजनेता मिलेंगे तो राजनीतिक बात तो होगी. उन दोनों में विनोद साहनी हत्याकांड और एससी/एसटी आरक्षण के मुद्दे पर बातचीत हुई है.
नोएडा प्रोटेस्ट मामले पर एक्शन में CJP, इन परिवारों से सौरव दास आज करेंगे मुलाकात
सपा के साथ जा सकते हैं संजय निषाद!
सपा ने रास्ता बंद किया तो भाजपा के साथ आये, अब भाजपा रास्ता बंद करेगी तो सपा के साथ भी जा सकते हैं, जब संजय निषाद से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "पर भाजपा क्यों रास्ता बंद करेगी? भाजपा को हर जगह हमसे फायदा हुआ है. हमने कई राज्यों में भाजपा को फायदा दिलाया है और सरकार बनाई है"
यूपी चुनाव में सीटों को लेकर पूछे सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि उनकी बीजेपी के संगठन महामंत्री से मुलाकात हुई है जिस पर उन्होंने पिछली बार से अधिक सीटों दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जो हारी हुई सीटें है उन सीटों को हमारे पाले में दे दें, हम वो सीटें जीत करके देंगे. संजय निषाद ने इस दौरान यूसीसी का भी समर्थन किया और कहा कि वो इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं.
माता प्रसाद पांडेय से की मुलाकात
बता दें कि सोमवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के निजी आवास पर उनसे मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया. कई राजनीतिक जानकार इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले संजय निषाद पाला बदल सकते हैं. हालांकि कई लोग इसे ज्यादा सीटे को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं.
यूपी में चुनाव से पहले आएगा यूसीसी? BJP हाईकमान के करीबी मंत्री ने दिए संकेत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


