होमराजनीतिBJP दलित नेता कौशल किशोर के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, दिया ये संकेत
राजनीति

BJP दलित नेता कौशल किशोर के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, दिया ये संकेत

BJP दलित नेता कौशल किशोर के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, दिया ये संकेत यूपी की मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके कौशल किशोर मोदी सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. उनकी पत्नी जय देवी कौशल बीजेपी…

ABP News के अनुसार1 सितंबर 2026 को 06:31 pm बजे
BJP दलित नेता कौशल किशोर के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, दिया ये संकेत

सौजन्य से:- ABP News

BJP दलित नेता कौशल किशोर के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, दिया ये संकेत

यूपी की मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके कौशल किशोर मोदी सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. उनकी पत्नी जय देवी कौशल बीजेपी की विधायक भी हैं.

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट लिखा जिसके बाद यूपी की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. उनकी इस पोस्ट से यूपी की सियासत में भूचाल मचा हुआ है, क्योंकि माना जा रहा है कि उनका अपनी ही पार्टी के खिलाफ है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"आज मेरे एक मित्र से बात हो रही थी तो उन्होंने कहा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई अब नीचे आ रही है नीचे आने की स्पीड भी बढ़ती जाती है गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता है." इसके साथ ही उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा-"कोई भी संगठन या आंदोलन जब अपने उसूलों से भटक जाता है तो जहाँ से शुरू करता है वहीं आ जाता है और विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास भी टूट जाता है, इसलिए वसूलों से भटकना नहीं चाहिए."

बता दें कि कौशल किशोर को लेकर एक चर्चा ये भी है कि वह कांग्रेस का दामन भी थाम सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि सबसे बड़े सवाल ये है कि उनकी पत्नी जय देवी कौशल मलिहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. इसके बाद उनकी इस पोस्ट को लेकर इसलिए सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि कौशल किशोर की पोस्ट में किसी भी पार्टी का नाम नहीं है.

मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर कौशल किशोर ने साल 2014 और 2019 का चुनाव जीता था. हालांकि साल 2024 के चुनाव में वह सपा के प्रत्याशी आरके चौधरी से चुनाव हार गए थे. वह मोदी सरकार में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह 2022 में मलिहाबाद विधानसभा सीट से भी निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं और इसी सीट से पिछले दो चुनाव में उनकी पत्नी चुनाव जीती हैं.

2027 के चुनाव में कौन होगा BJP का सीएम फेस? केशव प्रसाद मौर्य ने लिया ये नाम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें