होमराजनीतिलखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक; सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा, चुनावी तैयारियों पर मंथन
राजनीति

लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक; सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा, चुनावी तैयारियों पर मंथन

लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक; सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा, चुनावी तैयारियों पर मंथन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है. By ETV Bharat Utta…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक; सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा, चुनावी तैयारियों पर मंथन

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक; सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा, चुनावी तैयारियों पर मंथन

17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 12, 2026 at 6:53 AM IST

|Updated : September 12, 2026 at 7:12 AM IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा सह प्रभारी जगदीश पटेल भी शामिल हुए. बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

महामंत्री संगठन समेत यूपी बीजेपी कोर कमेटी के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा हुई. विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर मंथन हुआ. साथ ही चुनाव में कम समय बचा है, इसलिए चुनावी तैयारी को लेकर भी मंथन किया गया.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है. इस दौरान विभिन्न आयोजन किए जाएंगे. उसे लेकर बैठक में चर्चा की गई है. किस-किस तरह से कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसकी सभी को जानकारी दी गई.

इसके अलावा अब चुनाव करीब आ रहा है, तो चुनावी तैयारी को लेकर भी मंथन हुआ. किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना है. कैसे फिर से एक बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की बीजेपी की सरकार बनाई जाए. इसे लेकर भी रणनीति तैयार की गई.

उन्होंने बताया कि अभी कुछ समय पहले प्रदेश अध्यक्ष बना हूं तो प्रदेश कार्यसमिति बनानी है. इसे लेकर भी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, यूपी प्रदेश प्रभारी के साथ हमारे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारियों की चर्चा हुई है. बहुत जल्द प्रदेश कार्य समिति गठित होगी.

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, तो यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं. भाजपा मुख्यालय में चल रही कोर ग्रुप की बैठक खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर बैठक की गई. कैसे डबल इंजन की सरकार में जो कामकाज किए गए हैं, जो योजनाएं जनता के लिए लाई गई है, उनको जन-जन तक पहुंचाना है.

एक बार फिर 2027 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताकर तीसरी बार सरकार बनानी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं.

वह भले ही दावा कर रहे हैं कि सरकार के 100 दिन बचे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि सत्ता में आने का ख्वाब भूल जाएं. एक बार फिर जनता बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने वाली है.

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू होने से पहले जब भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुलदस्ता देकर सीएम की अगवानी की. बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रवाना होने लगे तो तय हुआ कि कल भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें