होमक्राइमयूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर
क्राइम

यूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर

यूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है. प्रभारी विनोद तावड़े 16 से 22 सितंबर तक 15 जिलों का दौरा…

abplive.com के अनुसार9 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
यूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर

सौजन्य से:- abplive.com

यूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है. प्रभारी विनोद तावड़े 16 से 22 सितंबर तक 15 जिलों का दौरा करेंगे और लखनऊ में रहकर नजर रखेंगे.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के यूपी प्रभारी और बीजेरी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं. विनोद तावड़े 16 से 22 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह प्रदेश के तीन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और करीब 15 जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, गणपति उत्सव के बाद विनोद तावड़े लखनऊ में शिफ्ट हो जायेंगे. विधानसभा चुनाव तक लखनऊ में रहकर पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने और संगठन की तैयारियों की लगातार निगरानी करने के लिए उनके लिए आवास भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं

टिकट के लिए चक्कर लगाने वालों को दो टूक

वहीं, टिकट की दावेदारी को लेकर दिल्ली का चक्कर लगाने वाले यूपी के नेताओं को भी विनोद तावड़े ने स्पष्ट संदेश दिया है. तावड़े ने नेताओं से कहा है कि वे टिकट के लिए दिल्ली आने के बजाय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन और जनता के बीच काम करें. विनोद तावड़े का नेताओं को सीधा संदेश है-'दिल्ली आए तो नंबर कम, बूथ पर दिखे तो नंबर ज्यादा.' पार्टी की इस रणनीति से नेताओं को भी अवगत करा दिया गया है.

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिल सकता है मौका

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जमीनी सक्रियता और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को टिकट वितरण में अहम आधार बनाने की तैयारी में है. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है. माना जा रहा है कि इस चुनाव में कई सीटों पर नए चेहरे भी होंगे. बीजेपी के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव 2024 में उसे इंडिया गठबंधन ने पीछे धकेल दिया था,. लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहती. लिहाजा वो हर समीकरण को साथ रख पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी.

यह भी पढ़ें: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दाखिल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें