यूपी में सेवा संकल्प अभियान से BJP भरेगी चुनावी हुंकार, 17 अक्तूबर को विधायक-सांसदों को जीत का मंत्र देंगे PM मोदी - pm modi to address bjp mp mla in lucknow for up elections
यूपी में सेवा संकल्प अभियान से BJP भरेगी चुनावी हुंकार, 17 अक्तूबर को विधायक-सांसदों को जीत का मंत्र देंगे PM मोदी भाजपा उत्तर प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के साथ विधानसभा चुनाव की गति बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में सेवा संकल्प अभियान से BJP भरेगी चुनावी हुंकार, 17 अक्तूबर को विधायक-सांसदों को जीत का मंत्र देंगे PM मोदी
भाजपा उत्तर प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के साथ विधानसभा चुनाव की गति बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 ...और पढ़ें
HighLights
- भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' से यूपी चुनाव की गति बढ़ाएगी।
- प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को लखनऊ में देंगे चुनावी मंत्र।
- अमित शाह, नितिन नवीन भी संगठन में उत्साह फूंकने जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के साथ भाजपा, विधान सभा चुनाव के लिए गति बढ़ाने जा रही है। अभियान में माहौल तो बनाया ही जाएगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी संगठन में उत्साह फूंकने जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी लखनऊ में प्रदेश में भाजपा के सभी विधायक-सांसदों आदि को चुनावी मंत्र देंगे। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 17 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा का जनप्रतिनिधि सम्मेलन कराने की तैयारी चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री का आना प्रस्तावित है।
वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शनिवार को संगठन की बैठक कर भाजपा के खिलाफ चल रहे नकारात्मक पक्ष की जानकारी ली और इससे निपटने की रणनीति पर चर्चा की। सेवा संकल्प अभियान के दौरान गृहमंत्री द्वारा पार्टी के संगठनात्मक क्षेत्रों में कार्यक्रम कराने की रूपरेखा बन रही है।
इसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ में जनप्रतिनिधि सम्मेलन और उसमें प्रधानमंत्री के संवाद का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दौरे में इस पर भी चर्चा हुई है।
शनिवार को उन्होंने आठ प्रदेश महामंत्री, चार पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के मीडिया विभाग के पदाधिकारियों संग बैठक की। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और भूपेंद्र चौधरी शामिल थे। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी से पार्टी के पक्ष में चल रहे सकारात्मक बिंदुओं और नकारात्मक पक्ष की जानकारी ली।
इसके साथ सकारात्मक पक्ष को किस तरह जनता के बीच प्रभावी तरीके से ले जाया जाए और चढ़ावा चोरी प्रकरण, आरक्षण, संविधान, जेन-जी आदि मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ बनाए जा रहे नैरेटिव को कैसे खत्म किया जाए, इस पर सुझाव लिए। संगठन का काम जल्द पूरा करने और प्रवास बढ़ाने पर चर्चा की।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


