यूपी की BJP विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का हुईं शिकार, अकाउंट से कई बार में निकाले गए 155000
कौशांबी की चायल सीट से बीजेपी विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। उनके बैंक खाते से कई बार में एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज: कौशाम्बी की चायल विधानसभा सीट से वि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कौशांबी की चायल सीट से बीजेपी विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। उनके बैंक खाते से कई बार में एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
प्रयागराज: कौशाम्बी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी करके करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच फोनपे और यूपीआई के जरिए कई बार में निकाली गई। एमएलए की शिकायत पर बुधवार को प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विधायक पूजा पाल को इस साइबर ठगी की जानकारी 14 सितंबर को हुई। उन्होंने जब अपना बैंक स्टेटमेंट देखा तो उन्हें ऐसे कई ट्रांजेक्शन मिले जो बिना उनकी जानकारी के किए गए थे।
अकाउंट से कई बार में निकाले गए पैसे
विधायक पूजा पाल का प्रयागराज के धूमनगंज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक अकाउंट है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके अकाउंट से कई बार धोखाधड़ी करके पैसे निकाले गए। विधायक को शक है कि किसी ने उनका आईफोन 17 एयर हैक कर लिया और उनके बैंकिंग और पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल किया। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से घटना की जांच कर रही है।
यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच करने का किया अनुरोध
विधायक ने साइबर क्राइम पुलिस से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी फोनपे और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन के टेक्निकल ऑडिट के साथ-साथ सभी ट्रांजेक्शन आईडी और बैंक अकाउंट की जानकारी की समीक्षा करने की भी मांग की है।
धूमनगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर
इसके साथ ही विधायक ने मांग की है कि उनके खाते से भविष्य में होने वाली अनधिकृत निकासी को रोका जाए और चोरी हुई लगभग ₹1.55 लाख की रकम वापस दिलाई जाए। शिकायत की कॉपियां प्रयागराज के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, धूमनगंज पुलिस स्टेशन और संबंधित बैंक शाखा के मैनेजर को भी सौंप दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


