होमशिक्षा-करियर'यूपी के दो लड़के तो अंकल हैं', आकाश आनंद का राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना, BJP से भी मांगा 10 साल का हिसाब
शिक्षा-करियर

'यूपी के दो लड़के तो अंकल हैं', आकाश आनंद का राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना, BJP से भी मांगा 10 साल का हिसाब

'यूपी के दो लड़के तो अंकल हैं', आकाश आनंद का राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना, BJP से भी मांगा 10 साल का हिसाब Curated by: राहुल पराशर|नवभारतटाइम्स.कॉम• Akash Anand News: बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने उत्तर प्रद…

Navbharat Times के अनुसार10 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
'यूपी के दो लड़के तो अंकल हैं', आकाश आनंद का राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना, BJP से भी मांगा 10 साल का हिसाब

सौजन्य से:- Navbharat Times

'यूपी के दो लड़के तो अंकल हैं', आकाश आनंद का राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना, BJP से भी मांगा 10 साल का हिसाब

Curated by: राहुल पराशर|नवभारतटाइम्स.कॉम•

Akash Anand News: बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अभियान का आगाज करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। यूपी के दो लड़कों को अंकल बताया।

सम्मेलन को किया संबोधित

आकाश आनंद ने सादाबाद में बसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने 10 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगने की अपील की। साथ ही, आकाश के निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी रही। सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को अंकल कहकर संबोधित किया।

जनसभा में आकाश आनंद ने कहा कि मेरी उम्र 30 साल है। अखिलेश-राहुल गांधी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों हमसे उम्र में काफी बड़े हैं। उनकी आयु 50 के पार हैं। हम लोग अपने से बड़ों को अंकल कहते हैं। राहुल अंकल और अखिलेश अंकल की बातों में नहीं आना है। आकाश ने कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का अर्थ कब-कहां बदल जाए, कोई नहीं जानता है। उनके शासनकाल में सिर्फ दंगे होते थे। वहीं संविधान की किताब लेकर घूम रहे राहुल अंकल के वादों की तरह उनकी किताब भी खाली है।

भाजपा पर भी निशाना

बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी राज्य में पिछले 10 साल से सत्ता में है। सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए विज्ञापनों पर जनता के टैक्स का पैसा खर्च किया। उन्होंने दावा किया कि करीब 7000 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए गए, लेकिन दूसरी ओर जरूरतमंदों के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

आकाश आनंद ने झांसी के अस्पताल में बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि विज्ञापनों के लिए सरकार के पास पैसा है, लेकिन ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि चार लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है।

पेपर लीक का उठाया मुद्दा

आकाश आनंद ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को जोरदार तरीके से घेरा। उन्होंने कहा कि अगर विज्ञापनों पर खर्च होने वाला पैसा परीक्षाओं को बेहतर बनाने और पेपर लीक रोकने में लगाया जाता तो कई युवाओं को नौकरी मिल सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न रोजगार और न ही बेहतर शिक्षा दे सकी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार विफल रही है। उनके अनुसार, 25 हजार से अधिक स्कूल बंद किए गए, जिनमें गरीब और वंचित समाज के बच्चे पढ़ते थे।

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें