पश्चिम यूपी BJP टीम का ऐलान, नवाब सिंह ने 10 उपाध्यक्ष और 4 महासचिव बनाए, टोटल 37 नाम
पश्चिम यूपी BJP टीम का ऐलान, नवाब सिंह ने 10 उपाध्यक्ष और 4 महासचिव बनाए, टोटल 37 नाम भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने 37 नेताओं की क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नागर ने वेस्ट यूपी…

सौजन्य से:- livehindustan.com
पश्चिम यूपी BJP टीम का ऐलान, नवाब सिंह ने 10 उपाध्यक्ष और 4 महासचिव बनाए, टोटल 37 नाम
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने 37 नेताओं की क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नागर ने वेस्ट यूपी बीजेपी कार्यसमिति में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 सचिव और 13 सदस्य मनोनीत किया है।
West UP BJP Team: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने गुरुवार को 37 नेताओं से भरी वेस्ट यूपी बीजेपी क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद नवाब सिंह नागर ने क्षेत्रीय टीम की लिस्ट जारी की है, जिसमें नेताओं को 10 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 10 सचिव और 13 कार्यसमिति सदस्य के तौर पर जगह मिली है। टीम में पश्चिमी यूपी के सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी और सुभाष वाल्मीकि को नियुक्त किया गया है। चार महामंत्रियों में अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का और रूपेंद्र सैनी शामिल हैं। 37 नेताओं में सिर्फ 4 महिलाएं शामिल हैं।
पश्चिम यूपी बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की टीम
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- विनोद त्यागी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- मानसिंह गोस्वामी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- हरेंद्र जाटव
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- प्रवीण मित्तल
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- बिजेंद्र कश्यप
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- अंकुर राणा
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- राजीव सिसोदिया
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- प्रदीप सैनी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- विनोद चौधरी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- सुभाष वाल्मीकि
क्षेत्रीय महामंत्री- अशोक मोंगा
क्षेत्रीय महामंत्री- हरीश सिंह
क्षेत्रीय महामंत्री- संजीव सिक्का
क्षेत्रीय महामंत्री- रूपेंद्र सैनी
क्षेत्रीय मंत्री- अजय भारद्वाज भराला
क्षेत्रीय मंत्री- कुमुदिनी चौधरी
क्षेत्रीय मंत्री- हरजिंदर कौर
क्षेत्रीय मंत्री- सुखविंदर सोम
क्षेत्रीय मंत्री- नितिन मलिक
क्षेत्रीय मंत्री- महेश बाली
क्षेत्रीय मंत्री- दीपक ऋषि गौंड़
क्षेत्रीय मंत्री- वरुण गोयल
क्षेत्रीय मंत्री- सौरव पाल लोधी
क्षेत्रीय मंत्री- आयुष पवार
कार्यसमिति सदस्य- मनोज शर्मा
कार्यसमिति सदस्य- गीता शर्मा
कार्यसमिति सदस्य- नितिन शर्मा
कार्यसमिति सदस्य- राजे कसाना
कार्यसमिति सदस्य- रवीना सिंह
कार्यसमिति सदस्य- कृष्ण चंद सैनी
कार्यसमिति सदस्य- रोहिल वाल्मीकि
कार्यसमिति सदस्य- हरमीत बख्शी
कार्यसमिति सदस्य- हेमंत लोधी
कार्यसमिति सदस्य- ललित गर्ग मोदी
कार्यसमिति सदस्य- संजय राणा
कार्यसमिति सदस्य- सतेंद्र चौधरी
कार्यसमिति सदस्य- राजीव लोचन प्रजापति
जून में गुरुवार के ही दिन पंकज चौधरी की टीम का ऐलान हुआ था
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज से दो महीने से कुछ पहले 25 जून को गुरुवार के ही दिन अपनी टीम का ऐलान किया था। उसी टीम में नवाब सिंह नागर को पार्टी ने पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया था। विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इसलिए पार्टी संगठन को हर स्तर पर दुरुस्त करने में नेता जुटे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


