अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता यूपी बीजेपी अध्यक्ष और सांसद पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका…

सौजन्य से:- ABP News
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
यूपी बीजेपी अध्यक्ष और सांसद पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है.
अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर मछली भोज किए जाने के दावे पर विवाद खड़ा हो गया है. इस कार्यक्रम से जुड़े मछली बनाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि अजय राय के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए मछली तैयार की जा रही थी.
बताया जा रहा है कि अजय राय ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया था. इसके बाद उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी कार्यक्रम में मछली भोज कराए जाने की चर्चा ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया. हालांकि दो कुंतल से अधिक मछली बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन रक्षक संघ मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद लॉन में मछली भोज करवा रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में रामनगरी अयोध्या आकर मछली भोज करना शर्मनाक है.
वहीं संत सीताराम दास जी महाराज ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पवित्र सावन महीने में अयोध्या आकर मछली भोज करना सनातन का अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित लॉन में मछली भोज कराकर कांग्रेस ने कांवड़ियों और सनातनियों की भावनाओं का अपमान किया है.
बीजेपी ने भी कांग्रेस पर बोला हमला
इधर यूपी बीजेपी अध्यक्ष और सांसद पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्र श्रावण मास में अयोध्या धाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में मछली भोज का आयोजन किया गया. पंकज चौधरी ने इसे निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए कांग्रेस से संत समाज और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ये बेहद दुखद
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी अयोध्या में मछली भोज के सवाल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में वहां भोज करवाना बहुत दुखद है और यह कांग्रेस पार्टी की सोच को दर्शाता है.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है. विपक्ष जाति और तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांगता है. उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष को नकार दिया है और विपक्ष सिर्फ सत्ता हासिल करने की चिंता कर रहा है.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा- ये कांग्रेस का कल्चर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अजय राय के अयोध्या दौरे और मछली भोज को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कांग्रेस अयोध्या में मछली भोज चला रही है, ये कांग्रेस का कल्चर है.
राजभर ने आगे कहा कि देश संविधान के दायरे में चल रहा है और सभी को संविधान के दायरे में रहकर ही काम करना होगा. उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठ बोलने का ठेका लिए हुए हैं.
झांसी में बारिश के चलते गिरा कच्चा घर, मलबे में दबने से पत्नी की मौत; पति घायल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


