होमराजनीतियूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी?
राजनीति

यूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी?

यूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी? बीजेपी की कोशिश है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों की सक्सेस स्टोरी को छोटे वीडियो और रील्स के जरिए खासतौर पर युवाओं तक पहु…

abplive.com के अनुसार1 सितंबर 2026 को 08:31 am बजे
यूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी?

सौजन्य से:- abplive.com

यूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी?

बीजेपी की कोशिश है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों की सक्सेस स्टोरी को छोटे वीडियो और रील्स के जरिए खासतौर पर युवाओं तक पहुंचाया जाए.

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने सोशल मीडिया के मोर्चे पर अपनी रणनीति तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनसंपर्क के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी अहम भूमिका दी जाएगी.

बीजेपी की योजना घर-घर संपर्क, बैठक और नुक्कड़ सभाओं के साथ रील्स, व्हाट्सएप, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की है.

रैली के भाषण से आगे सोशल मीडिया पर जोर

बीजेपी अब चुनावी संदेश को सिर्फ सभाओं और रैलियों तक सीमित नहीं रखना चाहती. पार्टी की कोशिश है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों की सक्सेस स्टोरी को छोटे वीडियो और रील्स के जरिए खासतौर पर युवाओं तक पहुंचाया जाए.

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक्शन, इंस्पेक्टर और 6 SI सस्पेंड, अब तक क्या-क्या हुआ?

इन वीडियो में बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं से किस तरह लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है. पार्टी के कार्यकर्ता इन कहानियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की तैयारी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर हुई कार्यशाला में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की रणनीति समझाई गई. उन्हें विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और बनाए जा रहे नैरेटिव का तथ्यों और सरकार की उपलब्धियों के जरिए जवाब देने के टिप्स दिए गए. पार्टी की कोशिश है कि 2027 के चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सरकार के पक्ष में मजबूत नैरेटिव तैयार किया जाए और बीजेपी के संदेश को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचाया जाए.

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें