होमक्राइमऐसी दीवानगी: बिजनौर के ताबिश ने सीने पर बनवाया योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू, लिखवाया- अगला पीएम
क्राइम

ऐसी दीवानगी: बिजनौर के ताबिश ने सीने पर बनवाया योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू, लिखवाया- अगला पीएम

ऐसी दीवानगी: बिजनौर के ताबिश ने सीने पर बनवाया योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू, लिखवाया- अगला पीएम बिजनौर के मुस्लिम युवक ताबिश निसार ने सीने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू बनवाया है। टै…

Amar Ujala के अनुसार15 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
ऐसी दीवानगी: बिजनौर के ताबिश ने सीने पर बनवाया योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू, लिखवाया- अगला पीएम

सौजन्य से:- Amar Ujala

ऐसी दीवानगी: बिजनौर के ताबिश ने सीने पर बनवाया योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू, लिखवाया- अगला पीएम

बिजनौर के मुस्लिम युवक ताबिश निसार ने सीने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू बनवाया है। टैटू में ‘Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP’ लिखा है।

विस्तार

बिजनौर के मुस्लिम युवक ताबिश निसार इन दिनों अपने एक स्थायी टैटू को लेकर चर्चा में हैं। ताबिश खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जबरा फैन’ बताते हैं। उन्होंने सीने पर योगी आदित्यनाथ के समर्थन में स्थायी टैटू बनवाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की गई है।

सीने पर लिखवाया- अगला पीएम

ताबिश के सीने पर बने टैटू में ‘Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP’ लिखा है। उनका कहना है कि उन्होंने यह टैटू अस्थायी रूप से नहीं, बल्कि स्थायी रूप से बनवाया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ी वारदात: दंपती की निर्मम हत्या, पति का शव पेड़ से लटकाया, पत्नी को तने से बांधा

ताबिश का कहना है कि वह योगी आदित्यनाथ के कामकाज से प्रभावित हैं और चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ देश की कमान संभालें।

कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा से प्रभावित

ताबिश के मुताबिक योगी सरकार के काम, कानून-व्यवस्था और सरकार की योजनाओं से वह प्रभावित हैं। उनका कहना है कि उन्हें योजनाओं में कथित तौर पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होने और बेटियों की सुरक्षा को लेकर किए गए काम भी पसंद आए।

इन्हीं विचारों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी प्रशंसा जताने के लिए उन्होंने सीने पर स्थायी टैटू बनवाने का फैसला किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें