होमकृषिबिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम - bihar team to study ups smart ganna kisan model in lucknow
कृषि

बिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम - bihar team to study ups smart ganna kisan model in lucknow

बिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम बिहार सरकार की एक टीम उत्तर प्रदेश के स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल और ई-गन्ना ऐप की व्यवस्था का अध्ययन करने ...और पढ़ें HighLights - बिहार टीम य…

Jagran के अनुसार21 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
बिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम
 - bihar team to study ups smart ganna kisan model in lucknow

सौजन्य से:- Jagran

बिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम

बिहार सरकार की एक टीम उत्तर प्रदेश के स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल और ई-गन्ना ऐप की व्यवस्था का अध्ययन करने ...और पढ़ें

HighLights

- बिहार टीम यूपी के स्मार्ट गन्ना किसान मॉडल का अध्ययन करेगी।

- ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण, भुगतान प्रक्रिया और शिकायत निवारण पर ध्यान।

- लखनऊ में 21-22 सितंबर को डिजिटल व्यवस्था का गहन अवलोकन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) पोर्टल और ई-गन्ना एप की व्यवस्था को समझने के लिए बिहार सरकार के ईख पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग की पीएमयू और तकनीकी एजेंसी डेक्सियन इंडिया टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड की तीन सदस्यीय टीम 21 और 22 सितंबर को लखनऊ में रहेगी।

टीम जमीनी स्तर पर डिजिटल व्यवस्था का अध्ययन करेगी। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में होने वाली बैठक में ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्टा आगणन, गन्ना कैलेंडर, पारदर्शी पर्ची जारी करने, गन्ने की आपूर्ति और मूल्य भुगतान की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

किसान अपनी गन्ना आपूर्ति को रियल टाइम ट्रैक कर सकें, इसकी व्यवस्था भी टीम देखेगी। किसानों की शिकायतों के आनलाइन और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया का भी अध्ययन होगा। प्रदेश में करीब 48 लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता सदस्य हैं। इनके लिए 158 सहकारी गन्ना विकास समितियों, 28 चीनी मिल समितियों और 121 चीनी मिलों के बीच समन्वय से यह व्यवस्था संचालित है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें