जान से मारने की धमकी, खान सर से जुड़े कई राज जानती हूं?, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने कहा-लंबे समय से कर रहे परेशान?
जान से मारने की धमकी, खान सर से जुड़े कई राज जानती हूं?, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने कहा-लंबे समय से कर रहे परेशान? By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2026 16:53 IST2026-08-24T16:51:48+5:302026-08-24T16:53:04+5…

सौजन्य से:- Lokmat News Hindi
जान से मारने की धमकी, खान सर से जुड़े कई राज जानती हूं?, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने कहा-लंबे समय से कर रहे परेशान?
By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2026 16:53 IST2026-08-24T16:51:48+5:302026-08-24T16:53:04+5:30
महिला का आरोप है कि खान सर उसकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में कमरे पर पढ़ाने के बहाने आने लगे.
पटनाः उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि वह कोचिंग संचालक फैजल खान से जुड़े कई राज जानती है, जिसकी वजह से उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा है. यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मामले को लेकर युवती रविवार देर रात पीरबहोर थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिस ने आवेदन रिसीव करने के बाद उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और पते के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया है.
महिला ने बताया है कि वह अगस्त 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आई थीं और फैजल खान से पढ़ती थीं. उनका दावा है कि 2017 में वह दो अन्य लड़कियों के साथ एक कमरे में रहती थीं. महिला ने आगे बताया कि मैं सिलाई का भी काम करतीं थी, जिसे पढ़ाई का खर्च निकालती थीं. महिला का आरोप है कि खान सर उसकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में कमरे पर पढ़ाने के बहाने आने लगे.
युवती का दावा है कि इसी दौरान उसे कोचिंग संचालक से जुड़ी कई निजी और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. युवती के मुताबिक, दिसंबर 2017 से उसे परेशान किया जा रहा है. उसका आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर अपनी निजी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताने की चेतावनी दी थी. युवती का दावा है कि जानकारी सार्वजनिक करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी गई.
युवती ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से इस वजह से परेशान है. अब उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर है, जिसके बाद उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. इस संबंध में पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से थाने में भेजा गया है.
आवेदन में युवती का नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है. हालांकि स्थायी पते में सिर्फ उत्तर प्रदेश और वर्तमान पते के रूप में पटना के एक चौक का नाम लिखा गया है. आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है. इस कारण अब तक युवती से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष के अनुसार फिलहाल आवेदन में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
युवती से संपर्क होने और उसका पक्ष सामने आने के बाद ही शिकायत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस आवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि युवती की ओर से जिस धमकी की बात कही जा रही है, वह करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है.
पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस युवती की शिकायत, उसके द्वारा लगाए गए आरोपों और कोचिंग संचालक से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


