बस्ती में पुलिस आवास निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या, गोरखपुर में थी तैनाती
बस्ती में पुलिस आवास निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या, गोरखपुर में थी तैनाती वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे मिला शव, दुबौलिया थाना क्षेत्र में मिली बाइक. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बस्ती में पुलिस आवास निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या, गोरखपुर में थी तैनाती
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे मिला शव, दुबौलिया थाना क्षेत्र में मिली बाइक.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 11, 2026 at 9:57 AM IST
बस्ती : बस्ती में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गोरखपुर पुलिस आवास निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात संविदाकर्मी यशवंत कुमार (25) का शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. यशवंत की बाइक दुबौलिया थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. इस मामले में एएसपी ने चार टीमें लगाई हैं.
बताया गया, नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द गांव निवासी यशवंत कुमार गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. बीते मंगलवार रात यशवंत ने घरवालों को अपने ममेरे भाई अंकित के साथ बाइक से अयोध्या जाने की बात बताई थी. इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. घरवालों को सूचना मिली कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव के सामने सड़क पर यशवंत की बाइक खड़ी है.
बाइक मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. इसी दौरान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा में सड़क किनारे यशवंत का शव बरामद हुआ. एक तरफ बाइक दूसरी तरफ शव और दोनों के बीच की दूरी ने मामले को रहस्यमय बना दिया. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. यशवंत के भाई हेमंत का आरोप है कि यशवंत की बाइक का एक थाना क्षेत्र में और शव का दूसरे थाना क्षेत्र में मिलना कई सवाल खड़े करता है. आशंका है कि यशवंत की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है.
एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है. वाल्टरगंज और दुबौलिया पुलिस के साथ सर्विलांस और फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. यशवंत के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. आखिरी लोकेशन और रूटमैप को ट्रेस करने के साथ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नतीजे सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें : बस्ती में पार्टी के बाद चंद रुपयों के लिए दोस्तों ने रेता गला, आरोपी गिरफ्तार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


