होमराजनीतिमुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी: पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि - Ballia News
राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी: पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि - Ballia News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ballia - Yogi Adityanath Ballia Visit | Flood Relief Material Distribution मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी:पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 05:31 am बजे
मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी:  पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि - Ballia News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ballia

- Yogi Adityanath Ballia Visit | Flood Relief Material Distribution

मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी:पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की। यह कार्यक्रम सहतवार क्षेत्र के गलाफरपुर में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित मौजूद थे।

इस दौरान बांसडीह, बैरिया और बलिया की तीन तहसीलों के 21 गांवों के लगभग 1500 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मंच पर जाने से पहले स्वयं बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

देखें, 4 तस्वीरें…

सुल्तानपुर पोखरा निवासी अतवरिया देवी ने राहत सामग्री मिलने पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने अपने घर के पास हो रहे कटान पर चिंता जताते हुए जमीन और घर के लिए अतिरिक्त मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके अलावा और कुछ नहीं चाहिए।

एक अन्य पीड़ित, सुनीता देवी ने भी मुख्यमंत्री द्वारा राहत सामग्री दिए जाने पर खुशी व्यक्त की। उर्मिला देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे हालचाल पूछा था, जिस पर उन्होंने सब ठीक होने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करने के बाद मंच पर पहुंचकर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें