धर्मेंद्र यादव बोले- योगी सिर्फ बयान देते हैं-अब विदाई होगी: आजमगढ़ में कहा-राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बजरंगी को नचाया, कैसे भक्त? - Azamgarh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Azamgarh - Azamgarh News | SP MP Dharmendra Yadav Slams Yogi Adityanath Over Corruption धर्मेंद्र यादव बोले- योगी सिर्फ बयान देते हैं-अब विदाई होगी:आजमगढ़ में कहा-राष्ट्रीय अध्यक्ष…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Azamgarh
- Azamgarh News | SP MP Dharmendra Yadav Slams Yogi Adityanath Over Corruption
धर्मेंद्र यादव बोले- योगी सिर्फ बयान देते हैं-अब विदाई होगी:आजमगढ़ में कहा-राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बजरंगी को नचाया, कैसे भक्त?
- कॉपी लिंक
आजमगढ़ पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी कैसे बजरंगी के भक्त हैं? एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बजरंगी को नचा रहे हैं। प्रभु श्रीराम के चंदा चोरी के जितने भ
धर्मेंद्र यादव ने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ बयान देते हैं। आज तक कोई बड़ा काम नहीं कर पाए। अब तो विदाई का वक्त आ गया है।
सनातन पर भी साधा निशाना
सनातन को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही टिप्पणी के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाण देने का अधिकार नहीं है। भाजपा का गठन 1980 में हुआ, जबकि सनातन सदियों से चला आ रहा है।
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सपा सांसद ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार हत्याएं क्यों हो रही हैं? बहन-बेटियों के साथ अपराध क्यों हो रहे हैं? किसानों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ रही? नौजवानों के ऊपर अत्याचार क्यों हो रहा है?
उन्होंने पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि लाखों-करोड़ों युवाओं का भविष्य संकट में है।
राजभर पर बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता
ओमप्रकाश राजभर से जुड़े सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा- जिसको अपने विभाग के बारे में जानकारी नहीं, ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बोलना।
सपा सांसद ने दावा किया कि PDA की ओर देश और प्रदेश की जनता भरोसे के साथ देख रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


